फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिन रास्तों से खून से सना रॉड लेकर गुजरा था साइको किलर वहां PCR होने का दावा

Sat, 06 Jan 2018 10:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
psycho killer in palwal - फोटो : अमर उजाला
साइको किलर नरेश धनखड़ द्वारा शहर थाने के 500 मीटर क्षेत्र में की गई छह हत्याओं के समय पुलिस की पीसीआर, पेट्रोलिंग व गश्त कहां थीं अब इस बात को लेकर लोगों में चर्चाएं होने लगी हैं।
विज्ञापन

2 of 7
psycho killer - फोटो : अमर उजाला
लोगों में इस बात को लेकर भी चर्चा हो रही है कि आरोपी नरेश ओमेक्स सिटी से पंचवटी मार्ग होते हुए हाथ में रॉड लेकर पुराने जीटी रोड तक आ गया और रास्ते में कहीं कोई पुलिस नाका, गश्त व पीसीआर नहीं मिली, जबकि सरकारी अस्पताल व शहर के अंदर स्थित दो पेट्रोल पंपों व सोहना मोड़ पर पुलिस पीसीआर व पेट्रोलिंग होने के पुलिस विभाग द्वारा दावे किए जाते हैं। इस सवाल को लेकर शहर की एक समाजसेवी संस्था द्वारा मुख्यमंत्री मनोहर लाल व गृह सचिव को पत्र लिखा गया है। 
विज्ञापन

3 of 7
psycho killer - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के दावे, यहां रहती हैं पीसीआर
पुलिस विभाग के अनुसार प्रतिदिन पीसीआर व पेट्रोलिंग टीम महर्षि दयानंद आगरा चौक, मीनार गेट चौक, शहर थाने से मात्र 10 कदम दूर पलवल-सोहना मोड़, सेक्टर-दो व गोल मार्किट कैंप, दिल्ली बाईपास व पंचवटी मंदिर वाले चौक, जिला नागरिक अस्पताल गेट के पास रहती हैं। 31 दिसंबर व एक जनवरी को जिला पुलिस अधीक्षक सुलोचना गजराज द्वारा इन स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा नव वर्ष पर किसी तरह की धटना न हो इसके लिए सतर्क रहने के भी आदेश दिए थे।

4 of 7
psycho killer - फोटो : अमर उजाला
ओमेक्स से पंचवटी मंदिर चौक से होते हुए ही आया था नरेश
एक जनवरी की आधी रात के बाद जब नरेश ने हत्याओं की वारदात को अंजाम दिया, उससे पहले आरोपी वह ओमेक्स स्थित अपने फ्लैट नंबर 583 से लोहे की रॉड हाथ में लेकर पंचवटी रोड से होते हुए पंचवटी मंदिर चौक पुलिस पीसीआर स्थल के पास से गुजरा तथा उसके बाद जिला नागरिक अस्पताल के सामने वहां भी पीसीआर होती है के सामने से होता हुआ पलवल निजी अस्पताल में पहुंचा और एक महिला की हत्या की।
विज्ञापन

5 of 7
psycho killer - फोटो : अमर उजाला
उसके बाद वहां से निकलकर पुराने जीटी रोड पर खुलेआम चलते हुए शहर के अंदर स्थित दो पेट्रोल पंपों के सामने एक चौकीदार की हत्या कर निकला, वहां भी पीसीआर पेट्रोल पंप के बाहर खड़ी रहती है तथा सोहना रोड पर भी जहां पीसीआर रहती है, वहां भी एक हत्या की तथा उसके बाद शहर थाने के गेट के सामने ही एक और व्यक्ति की हत्या की। लोगों का सवाल है कि आरोपी द्वारा हत्याएं की गईं तो फिर पीसीआर कहां थी और यदि वहीं थी तो आरोपी दिखाई क्यों नहीं दिया।
विज्ञापन

6 of 7
psycho killer in palwal - फोटो : अनूप पराशर
इसके अलावा शहर थाने में रात के समय व दिन के समय गेट पर तैनात रहने वाला सुरक्षा कर्मी कहां था। समाजसेवी सेवी संस्था भगवान परशुराम सेवा सुधार समिति द्वारा मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में मांग की गई है कि इस मामले की जांच सही तरह से कराने के साथ-साथ डीएसपी अभिमन्यु लोहान, थाना प्रभारी अश्वनी कुमार व उन सभी पीसीआर व पेट्रोलिंग में तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की फोन लोकेशन की जांच कराई जाए, ताकि पता लगे कि ये अधिकारी हत्याकांड के समय कहां थे तथा किस लोकेशन पर थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
psycho killer in palwal - फोटो : अनूप पराशर
अब छह हत्याकांड मामले की जांच करेगी एसआइटी
साइको किलर नरेश धनखड़ द्वारा छह लोगों की नृशंस हत्या के मामले की जांच अब एसआइटी से कराई जाएगी। जिला पुलिस विभाग के पीआरओ संजय कुमार के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुलोचना गजराज ने मामले की जांच के लिए एसआइटी का गठन किया है। बनाई गइ एसआइटी में पुलिस उपाधीक्षक अभिमन्यु को प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ पुलिस निरीक्षक व सदर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह, शहर थाना प्रभारी पुलिस उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार तथा मामले के जांच अधिकारी उपनिरीक्षक जयराम को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें