दिल्ली के पटेल नगर इलाके में मां-बेटे हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए घर के शख्स को गिरफ्तार किया है, आरोपी ने भाभी से संबंध बनाने की कोशिश की, विरोध करने पर आरोपी ने मां और बेटे को मार डाला। पढ़ें हैरान करने वाली कहानी।
पुलिस ने मामले में एक किशोर को पकड़ा है, जो रिश्ते में मृतका का देवर है। पुलिस को उस पर उसके पैर पर दांत से काटने, गले और मुंह पर नाखून के निशान से शक हुआ और हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी ने संबंध बनाने के प्रयास के दौरान भाभी के विरोध करने पर उसकी हत्या कर डाली। चार साल के भतीजे को सिर्फ इसलिए मार दिया कि वह अपने पिता को घटना के बारे में न बता दें।
विज्ञापन
2 of 5
इसी घर में हुई थी हत्या
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मृतका का मोबाइल फोन, हत्या में इस्तेमाल सिलबट्टा, चाकू और आरोपी का लूंगी बरामद की है। जिला पुलिस उपायुक्त मंदीप सिंह रंधावा ने बताया कि 30 मई की शाम प्रेम नगर इलाके में महिला व उसके चार साल बेटे की उसके घर में हत्या कर दी गई थी। महिला पति और दो देवरों के साथ यहां रहती थी। महिला का चाकू से गला रेता गया था जबकि उसके बेटे का शव फंदे से लटका मिला था। निरीक्षक ललित कुमार को जांच के दौरान पता चला कि घटना वाले दिन मकान मालिक का बेटा छत पर रखी पानी की टंकी देखने गया था।
विज्ञापन
3 of 5
घर के बाहर खड़े लोग
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान उसने महिला के कमरे के बाहर चप्पल देखी, लेकिन दरवाजा बाहर से बंद देखकर उसे शक हुआ। इसी बीच महिला के दोनों देवर वहां पहुंच गए। दरवाजा खोला तो देखा कि अंदर महिला और उसके बेटे का शव पड़ा था। पुलिस को मौके से महिला का मोबाइल फोन मिला। इसमें उसकी व आरोपी की सेल्फी मिली, जो उसी दिन दोपहर में ली गई थी। मौके पर आरोपी का खून से सना एक लॉकेट भी मिला। आसपास के लोगों ने भी आरोपी के दोपहर में घर में ही होने की बात कही। इस पर पुलिस ने किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस दौरान उसके शरीर पर काटने और नाखून के निशान देखकर पुलिस को शक गहरा गया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।
4 of 5
महिला किया जमकर किया विरोध
आरोपी ने बताया कि जब उसकी भाभी अपने बेटे के साथ कमरे में सो रही थी तो उसने दुष्कर्म की कोशिश की। भाभी ने विरोध किया और उसकी पिटाई कर दी। इससे तैश में आकर उसने उसके चेहरे पर सिलबट्टे से दो वार किए। इससे वह बेहोश हो गई। शोर सुनकर उसके बेटे की नींद खुल गई। पकड़े जाने के डर से उसने भतीजे का रस्सी से गला घोंट दिया और गले में फंदा लगाकर पंखे से लटकाने की कोशिश करने लगा।
इसी दौरान रूपा को होश आ गया और बेटे को बचाने के लिए उसने उसके पैर में दांत से काट लिया। इसके बाद उसने चाकू लाकर रूपा की गर्दन को रेत दिया। घटना को सुसाइड दिखाने के लिए भतीजे को पंखे से बंधे फंदे पर लटका दिया। घटना को अंजाम देने के बाद उसने अपने कपड़ों पर लगे खून को धो दिया और कमरे का दरवाजा बंद कर घर से बाहर निकल गया। दो तीन घंटे वह इलाके में घूमता रहा और फिर अपने चचेरे भाई के साथ घर पहुंचा और खुद को घटना से अनजान दिखाने की कोशिश करता रहा।