प्रतीकात्मक तस्वीर
सेक्टर-15 में नाबालिग लड़की को बेचकर वेश्यावृति के मामले में पुलिस ने संतोष, मौहम्मद हाकिम और सौरभ को रिमांड पर लिया है। उनसे पूछताछ में इस सेक्स रैकेट से जुड़े कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। सूत्रों के मुताबिक, पिछले कई सालों से वेश्यावृति के धंधे में शामिल मौहम्मद हाकिम उर्फ मामा और सौरभ ने करीब 4 महीने पहले सेक्टर-15 नया बांस में एक कमरा किराये पर लिया था। वहां पर गैंग में शामिल लड़कियां दिन भर आती-जाती रहती हैं।