अगर आप पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक हैं तो बैंक से जुड़े अपने सारे जरूरी काम 25 जनवरी तक ही निपटा लें। वरना आपको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
2 of 5
pnb
पीएनबी ने एक अधिसूचना जारी करते हुए अपने ग्राहकों को जानकारी दी है कि अगर उन्हें बैंक से जुड़ा कोई काम करना है तो 25 जनवरी तक कर लें वरना आपको इसके लिए अगले महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
3 of 5
pnb
दरअसल 29 और 30 जनवरी को बैंक अपने कोर बैंकिंग सिस्टम को अपग्रेड करेगा। इस वजह से इन दोनों तारीखों को बैंकिंग के डेली रूटीन के काम में बाधा आ सकती है।
4 of 5
bank
बता दें कि 26 जनवरी के दिन राष्ट्रीय अवकाश होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। उसके बाद 27 जनवरी को चौथा शनिवार है जिसके चलते बैंक बंद रहेंगे। फिर 28 को रविवार होगा। तो बेहतर है कि अपने काम 25 तक ही निबटा लें।
हालांकि बैंक की तरफ से ग्राहकों को परेशानी ना हो इसका भी इंतजाम किया गया है। लेकिन इस दौरान आपको परेशानी ना हो इसका खयाल रखते हुए पहले ही काम खत्म कर लेना बेहतर होगा।