फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस और बैंक की लापरवाही से हुई पीएनबी में घटना, नहीं थे सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम

Sun, 23 Sep 2018 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
PNB
सेक्टर-1 स्थित पंजाब नेशनल बैंक में लूट के प्रयास व गार्डों की हत्या के पीछे बैंक व पुलिस की लापरवाही है। बताया जा रहा है कि बैंक के अंदर रात के समय सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम नहीं था। जबकि यहां पीएनबी का मुख्य शाखा मंडल कार्यालय व स्टेशनरी का दफ्तर है। केवल खानापूर्ति के लिए रात में दो गार्ड रखे जाते थे। रात में मुख्य दरवाजे पर ताला लगाकर दोनों गार्ड सो जाते थे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
pnb guard murder in noida - फोटो : अमर उजाला
वहीं, पुलिस भी उस रास्ते पर जब रात में गश्त के लिए निकलती थी तो बैंक के गार्डों से संपर्क नहीं करती थी। घटना की रात भी करीब 12 बजे के बाद पीएनबी के सामने से पीसीआर वैन तीन बार और थार मोबाइल दो बार गुजरी, लेकिन घटना का पता नहीं चला। वहीं, पुलिस की सात टीमें अभी भी जांच पड़ताल और दबिश में लगी हुई हैं। पुलिस का दावा है कि जांच हत्यारोपियों के करीब पहुंच चुकी है। दो-तीन दिन में घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। गुरुवार रात सेक्टर-1 स्थित पंजाब नेशनल बैंक में घुसकर बदमाशों ने लूट का प्रयास करने के साथ ही सुरक्षा गार्ड मुकेश यादव और मुद्रिका प्रसाद की लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

3 of 5
PNB
बदमाशों ने बैंक शाखा में घुसकर स्ट्रांग रूम तोड़ने का भी प्रयास किया था लेकिन नौसिखिया होने के कारण कामयाबी नहीं मिली। पुलिस टीम इस घटना में शामिल संदिग्धों की तलाश में दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड और झारखंड में दबिश दे रही हैं। कुछ संदिग्ध नंबर वाले व्यक्ति बार-बार अपना ठिकाना बदल रहे हैं। इससे इन पर शक और गहरा गया है।

4 of 5
PNB
दिन में भी नौकरी करते थे सुरक्षा गार्ड
पुलिस की जांच में पता चला कि मृतक गार्ड मुकेश यादव और मुद्रिका प्रसाद दिन में भी किसी कंपनी में नौकरी करते थे। इस कारण रात में बैंक में बने गार्ड रूम में सो जाते थे। संभवत: घटना के वक्त भी दोनों गार्ड सोए हुए थे। बदमाशों ने सोते वक्त ही उन पर हमला किया। इस बारे में सिक्योरिटी एजेंसी के मालिक से संपर्क नहीं हो पाया। पीएनबी में लूट के प्रयास व दोहरी हत्या की घटना के तीन बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का दावा है कि बदमाशों की पहचान कर ली गई है। पुलिस टीम सर्विलांस, मैनुअल सहित अन्य तरीकों से घटना के खुलासे के लिए लगी हुई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Pnb robbery
बदमाश चिन्हित, जल्द होगा खुलासा: एसएसपी
एसएसपी अजयपाल शर्मा ने बताया कि इस घटना में शामिल बदमाशों को चिन्हित करने का काम लगभग पूरा हो गया है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार चिन्हित स्थानों पर दबिश दे रही है। जल्द ही पुलिस टीम को सफलता मिलेगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें