फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटी हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, घर से मिले ऐसे सबूत पुलिस भी चौंकी

Sun, 23 Sep 2018 12:04 PM IST
राजीव कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
double murder in mianwali - फोटो : एएनआई
देश की राजधानी के मियांवाली नगर में दोहरे हत्याकांड की शुरूआती जांच में हत्यारों के हत्या करने का मकसद का पता नहीं चल पाया है। हालांकि मौका मुआयना से जो सबूत सामने आये हैं, उससे पता चलता है कि हत्यारे घर में कुछ दस्तावेज तलाशने की कोशिश कर रहे थे। इसकी वजह यह है कि अलमारी में रखे कागज कमरे में बिखरे पड़े थे। शुरुआती जांच में हालांकि पुलिस को हत्या के पीछे आशंका प्रापर्टी विवाद की थी, लेकिन जांच आगे बढ़ने पर दूसरे तथ्य भी सामने आए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
Double Murder
इसमें सबसे अहम तथ्य शशि तलवार के पति सुरेश तलवार की साल 2013 में तिहाड़ जेल में संदिग्ध मौत होना है। सुरेश को तिहाड़ क्यों जाना पड़ा और इसके पीछे क्या घटना थी, इसकी जानकारी में पुलिस जुट गई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि सुरेश तलवार मोती नगर स्थित इंडियन ऑक्सीजन लिमिटेड कंपनी में बतौर इंजीनियर काम करते थे। यह कंपनी भारत सरकार के अधीन थी। कंपनी अस्पताल में इस्तेमाल होने वाली आक्सीजन बनाती थी। करीब 10-12 साल पहले सिलिंडर विस्फोट का मामला हुआ था।
विज्ञापन

3 of 8
double murder - फोटो : अमर उजाला
इसमें कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। हादसे में कई लोगों की मौत हो गई थी। इस दौरान सुरेश तलवार कंपनी से सेवानिवृत्त होकर दूसरी कंपनी में काम कर रहे थे। लेकिन  सुरेश तलवार को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। परिवार वालों के मुताबिक अपनी गिरफ्तारी से सुरेश काफी परेशान थे। कुछ दिन बाद जेल में सुरेश की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उसकी हार्ट अटैक से मौत हुई थी।

4 of 8
Double Murder - फोटो : अमर उजाला
अब जबकि उनकी पत्नी और बेटी की हत्या कर दी गई है और जांच के दौरान पता चला है कि घर में कोई लूटपाट नहीं हुई है। लेकिन हत्यारों ने अलमारी में रखी फाइलों से कागजात को तलाशने की कोशिश की है। कमरे में कागजात फैले हुए थे। इससे लगता है कि उस मामले में फंस रहे लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। ऐेसे में पुलिस अब उस घटना की तह तक जाने की तैयारी में जुट गई है। जिला पुलिस उपायुक्त सेजू पी कुरूविला का कहना है कि सुरेश के बेटों के आने के बाद उनसे इस मामले को लेकर छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन

शशि ने हत्यारों से किया मुकाबला

5 of 8
Double Murder
पुलिस की जांच के दौरान जो चीजें सामने आई हैं, उससे लगता है कि शशि ने हत्यारे के साथ मुकाबला किया है। शशि ने रसोई के चाकू से हत्यारे पर हमला करने की कोशिश की है। इस कोशिश के दौरान चाकू टूट गया है। पुलिस को टूटा हुआ चाकू रसोई से मिला है। हत्या करने के बाद हमलावर ने पर्दा से शशि के शव को ढंकने की कोशिश की है। शशि का सिर रसोई के गेट से बाहर निकला हुआ था। पुलिस को आशंका है कि हत्या करने के बाद घर में तलाशी ली गई है।
विज्ञापन

नौकरानी का नहीं हुआ था सत्यापन

6 of 8
double murder - फोटो : अमर उजाला
शशि तलवार और उसकी बेटी की हत्या किए जाने का खुलासा सबसे पहले उनकी नौकरानी सुमित्रा ने किया। इसलिए पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है। जांच में यह बात सामने आई है कि सुमित्रा तीन माही से यहां काम कर रही थी। लेकिन उसका सत्यापन नहीं करवाया गया था। हालांकि सुमित्रा का कहना है कि वह पिछले एक साल से इनके घर में काम करती है। बीच में वह गांव चली गयी थी और पिछले तीन माह से काम कर रही थी।
विज्ञापन

तीन माह पहले बेटी का करवाया था ऑपरेशन

7 of 8
double murder - फोटो : अमर उजाला
शशि की रिश्तेदार ज्योति ने बताया कि मौसी ने निधि का तीन माह पहले आपरेशन करवाया था। निधि दिव्यांग थी और वह खुद से अपना कोई काम नहीं कर पाती थी। शशि उसे व्हील चेयर पर घुमाती थी। शशि की उम्र बढ़ रही थी, इसलिए वह चाहती थी कि बेटी खुद की देखभाल करने की हालत में आ सके। इसलिए उसने उसका आपरेशन करवाया था। शशि की पड़ोसी महिला ने बताया कि शशि और उसकी बेटी किसी से ज्यादा नहीं मिलती थी और ज्यादातर घर में ही रहती थी।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज की जांच में जुटी पुलिस

8 of 8
- फोटो : अमर उजाला
जांच के दौरान पता चला है कि सोसाइटी में आठ सीसीटीवी कैमरे लगे होने का पता चला है। पुलिस ने सभी सीसीटीवी के फुटेज को कब्जे में कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फुटेज की जांच शुरू कर दी गयी है। जल्द ही आरोपियों का सुराग मिल सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें