फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए कौन है ये बच्ची जिसका पीएम मोदी ने अपनी रैली में किया जिक्र, नागरिकता कानून से जुड़ा है रिश्ता

Mon, 23 Dec 2019 02:15 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
नागरिकता कानून पास होने के बाद जन्मी ये बच्ची, नाम पड़ा नागरिकता - फोटो : एएनआई
रामलीला मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण के दौरान मजनूं का टीला में जन्मी जिस बच्ची का जिक्र किया था, वह सुर्खियों में आ गई है। रैली के दौरान बच्ची का नाम सुनकर ही बहुत से लोगों के अंदर ये जिज्ञासा हुई कि आखिर वह बच्ची कौन है। हमारी इस स्टोरी में जानिए कौन है वो बच्ची और उसका नागरिकता संशोधन कानून से क्या रिश्ता है....
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
नागरिकता कानून पास होने के बाद जन्मी ये बच्ची, नाम पड़ा नागरिकता - फोटो : एएनआई
वह बच्ची हिंदू शरणार्थी परिवार की है। संसद के दोनों सदनों से पास होकर नागरिकता संशोधन कानून बनने के बाद जन्मी इस बच्ची का नाम उसके माता-पिता ने नागरिकता रख दिया था। कानून बनने के बाद मजनूं का टीला इलाके में रहने वाले हिंदू शरणार्थियों ने जमकर खुशी मनाई थी और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई थीं। इन्हें  खुशी है कि अब वे भारतीय कहलाएंगे। 
विज्ञापन

3 of 7
नागरिकता कानून पास होने के बाद जन्मी ये बच्ची, नाम पड़ा नागरिकता - फोटो : एएनआई
हिंदू शरणार्थी परिवार में इस बच्ची का जन्म नागरिकता संशोधन कानून बनने के दो दिन पहले ही हुआ था। परिवार का कहना था कि कानून बनने की खुशी में बच्ची का नाम नागरिकता रखा था।

4 of 7
नागरिकता कानून के समर्थन में प्रदर्शन - फोटो : एएनआई
खुशी इस बात की है कि उनके जैसे लोगों को अब किसी का जुल्म नहीं सहना पड़ेगा। पाकिस्तान में सालों तक अत्याचार सहने के बाद 135  हिंदू परिवार किसी तरह भागकर दिल्ली आए थे।
विज्ञापन

5 of 7
नागरिकता कानून पास होने के बाद जन्मी ये बच्ची, नाम पड़ा नागरिकता - फोटो : एएनआई
वे मजनूं का टीला में रह रहे हैं। इनके पास न तो मकान हैं और न ही रोजगार के साधन। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 135 से अधिक परिवारों के करीब 800 लोग किसी तरह मेहनत करके जीवन-यापन करते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
नागरिकता कानून पास होने के बाद जन्मी ये बच्ची, नाम पड़ा नागरिकता - फोटो : एएनआई
उत्तरी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मजनूं का टीला में यह कैंप 2013 में बना था। शुरू में पाकिस्तान से 40 से ज्यादा परिवार यहां आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नागरिकता कानून पास होने के बाद जन्मी ये बच्ची, नाम पड़ा नागरिकता - फोटो : एएनआई
इसके बाद पाकिस्तान से यहां लोग आते रहे और बसते चले गए। यहां के लोगों का कहना है कि नागरिकता मिलने के बाद अब उनको रोजगार मिल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें