फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराड़ी अग्निकांडः भीषण आग ने उठने तक का मौका न दिया, जिंदा जले सोते हुए नौ लोग

Mon, 23 Dec 2019 12:57 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
किराड़ी में लगी आग, 9 की मौत - फोटो : अमर उजाला
देश की राजधानी में अनाज मंडी अग्निकांड को हुए 15 दिन भी नहीं हुए थे कि एक बार फिर दिल्ली में दर्दनाक हादसा हुआ है। रविवार रात करीब 12 बजे किराड़ी इलाके की एक तीन मंजिला इमारत में आग लग गई। इस आग की चपेट में आने से छह माह की बच्ची समेत नौ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पांच एक ही परिवार के लोग थे। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। आग पर सुबह करीब 3.05 बजे आग पर कड़ी मशक्कत से काबू पाया गया। देखें भयावह हादसे की तस्वीरें....
विज्ञापन

2 of 7
fire in kirari - फोटो : एएनआई
जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब 12:30 बजे दिल्ली के किराड़ी इलाके में तीन मंजिला इमारत में आग लग गई। आग मकान के ग्राउंड फ्लोर पर बने कपड़े के गोदाम में लगी थी। जो बढ़ते-बढ़ते तीसरी मंजिल तक पहुंच गई। 
विज्ञापन

3 of 7
fire in kirari - फोटो : एएनआई
आग की चपेट में आने से बच्चों और महिलाओं समेत एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य चार दूसरे परिवार के थे। आग लगने की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। जानकारी मिली है कि आग लगने के कारण घर में रखा गैस सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गया। जिससे घर की एक दीवार भी गिर गई।

4 of 7
fire in kirari - फोटो : एएनआई
नौ लोगों में से तीन की मौत दीवार गिरने की वजह से हुई। फिलहाल 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों की पहचान रामचंद्र झा(65), सुदरिया देवी(58), संजू झा(36), उदय चौधरी(33) उनकी पत्नी मुस्कान(26), उनके बच्चे अंजलि(10), आदर्श(सात) और तुलसी(6 महीने) के रूप में हुई है। जबकि एक महिला की पहचान होना अभी बाकी है।
विज्ञापन

5 of 7
fire in kirari - फोटो : अमर उजाला
वहीं, पूजा(24), आराध्या(तीन) और सौम्या(10) की हालत गंभीर बनी हुई है। जांच में पता चला है कि जिस इमारत में आग लगी वहां कोई अग्निशमन यंत्र नहीं लगा था। घायल पूजा के पति अमरनाथ झा इस इमारत के मालिक हैं और वह हादसे के वक्त हरिद्वार में थे। आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन

6 of 7
fire in kirari - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले इसी महीने में दिल्ली की अनाज मंडी इलाके में भीषण आग लग गई थी जिसमें 44 लोगों की मौत हो गई थी। अनाज मंडी अग्निकांड में दिल्ली पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि दूसरी मंजिल पर लगे बिजली के सब-मीटर में आग लगी थी। आग लगने के दौरान जोरदार धमाका हुआ था और फिर आग आसपास फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
fire in kirari - फोटो : अमर उजाला
इस हादसे के करीब एक सप्ताह बाद दिल्ली के मुंडका इलाके में एक प्लाईवुड फैक्टरी में सुबह आग लग गई थी। शालीमार बाग में भी आग लगी। इस हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई थी। शालीमार बाग इलाके में एक चार मंजिला मकान में भीषण आग लगी थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें