फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: सबको चौंकाते हुए PM मोदी ने ओलांद संग की मेट्रो यात्रा

विज्ञापन
1 of 9
पीएम मोदी ने एक बार फिर सबको चौंकाते हुए सोमवार को फ्रांस के राष्ट्रपति ओलांद के साथ 7 आरसीआर से गुड़गांव तक जाने के लिए मेट्रो ली। (सभी तस्वीरें: पीआईबी)
विज्ञापन

PICS: सबको चौंकाते हुए PM मोदी ने ओलांद संग की मेट्रो यात्रा

2 of 9
पीएम मोदी ने गुड़गांव तक की अपनी यात्रा मेट्रो से की। उनके इस कार्यक्रम के बारे में किसी को जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन

PICS: सबको चौंकाते हुए PM मोदी ने ओलांद संग की मेट्रो यात्रा

3 of 9
बता दें‌ कि राष्ट्रीय सौर उर्जा संस्थान में होने वाले अति विशिष्ट कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसी कार्यक्रम के लिए मोदी जी ओलांद के साथ मेट्रो से गुड़गांव गए हैं। पहली बार पुलिस कमिश्ररी फ्रांस के राष्ट्रपति ओलांद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा के लिए किराये पर ड्रोन लिया है। साथ ही सुरक्षा एजेंसी की ओर से सात स्तरीय सुरक्षा दायरा बनाया गया है। वहीं रविवार को फ्रांस की सुरक्षा एजेंसी व एसपीजी ने अपने कब्जे में ले लिया है। सूत्रों के मुताबिक अरावली की वादियों में होने वाले कार्यक्रम की वजह से ड्रोन का इस्तेमाल किया गया है। इसके लिए अलग से कंट्रोल रूम भी बनाया गया है।

PICS: सबको चौंकाते हुए PM मोदी ने ओलांद संग की मेट्रो यात्रा

4 of 9
जहां पर खुफिया एजेंसी से लेकर पुलिस के आला अधिकारी मौजूद रहेंगे। ड्रोन से आस-पास की कैद होने वाली तस्वीरों को देखने के साथ ही मिलने वाले संकेत से नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

PICS: सबको चौंकाते हुए PM मोदी ने ओलांद संग की मेट्रो यात्रा

5 of 9
रविवार को फ्रांस की सुरक्षा एजेंसी ने मौके का मुआयना किया। इसके साथ ही हेलीपैड से लेकर अन्य स्थल को एसपीजी ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस की ओर से रुट पर पुलिस की तैनाती के साथ ही पूरे परिसर पर चप्पे-चप्पे से नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

PICS: सबको चौंकाते हुए PM मोदी ने ओलांद संग की मेट्रो यात्रा

6 of 9
तीन हजार से अधिक पुलिस के जवानों को लगाया गया है। 14 जिले के पुलिस कप्तान के साथ 30 डीएसपी व 45 पुलिस इंस्पेक्टर को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

PICS: सबको चौंकाते हुए PM मोदी ने ओलांद संग की मेट्रो यात्रा

7 of 9
ऐसा है सात स्तरीय सुरक्षा घेराः
: पहले स्तर पर फ्रांस की सुरक्षा एजेंसी
: एसपीजी के तीन लेयर
: दिल्ली पुलिस
: गुडग़ांव पुलिस
: तीन हजार सिपाही
: 14 जिलों के कप्तान 30 डीएसपी की हुई है तैनाती
: सड़क, मेट्रो व हेलीकाप्टर से आने की है तैयारी

PICS: सबको चौंकाते हुए PM मोदी ने ओलांद संग की मेट्रो यात्रा

8 of 9
आतंकी संगठन आईएसआईएस की कमर तोड़ने के लिए चलाए गए संयुक्त अभियान में अहम भूमिका निभाने वाले फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के यहां के दौरे को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों के हाथ पांव फूले हुए हैं। खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों को उस संस्थान के वैज्ञानिकों पर भी विश्वास नहीं है जहां ओलांद का दौरा होने वाला है।
विज्ञापन

PICS: सबको चौंकाते हुए PM मोदी ने ओलांद संग की मेट्रो यात्रा

9 of 9
केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने बांग्लादेश से इंटरसेप्ट हुई हिजबुल तहरीर नामक आतंकी संगठन की कॉल के बाद दौरे पर चौकसी इतनी बढ़ा दी है कि एनआईएसई के वैज्ञानिकों पर भी उन्हें विश्वास नहीं है। उनकी जांच-पड़ताल भी करवाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें