फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका से दिल्ली वापस आने पर पीएम मोदी का हुआ जोरदार स्वागत, देखें तस्वीरें

Sat, 28 Sep 2019 10:48 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अमेरिका से दिल्ली लौटने पर पीएम मोदी का हुआ जोरदार स्वागत - फोटो : Social Media
पालम एयरपोर्ट एक बार फिर मोदीमय दिखा। ह्यूस्टन में हाउडी मोदी को संबोधित करने के बाद लौटे प्रधानमंत्री का शनिवार रात भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उत्साह से झूम रहे भाजपा कार्यकर्ता उमेश वर्मा कानफोड़ू़ आवाज के बीच बोले, ‘मोदी वन मैन आर्मी हैं। उनका लोहा देश ही नहीं, आज पूरी दुनिया मान रही है। हमारा फर्ज बनता है कि अमेरिका में अपना सिक्का जमाने वाले भारत के प्रधानमंत्री का स्वागत करें।’
विज्ञापन

2 of 5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Amar Ujala
शाम ढलने के साथ ही पालम एयरपोर्ट पर समर्थकों की तादाद भी बढ़ती गई। शाम 6 बजे से ही एयरपोर्ट से करीब ढाई किलोमीटर दूर तक बैंड-बाजे की आवाज गूंज रही थी। समर्थक ‘यह देश है वीर जवानों का’ की धुनों पर लगातार थिरक रहे थे। शाम 8 बजते ही एयरपोर्ट से निकलने वाली सड़क के किनारे हाथों में फूलमाला, तिरंगा व भगवा झंडा लिए समर्थकों की कतार लग गई। वाहन का सायरन बजते ही मोदी-मोदी की जयकार शुरू हो जाती। पलक-पावड़े बिछाए समर्थकों की बेचैनी घड़ी की टिक-टिक के साथ बढ़ती जा रही थी। 

आखिरकार रात 9 बजे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला बाहर निकला। सुरक्षा के भारी तामझाम के बीच भी मोदी ने समर्थकों को निराश नहीं किया। उन्होंने मुस्कुराते हुए सभी का अभिवादन स्वीकार किया और नवरात्र की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Amar Ujala
पैदल चलकर स्वीकार किया अभिवादन
प्रधानमंत्री मोदी ने सड़क किनारे जुटे समर्थकों को हाथ जोड़कर प्रणाम किया। मंच से उतरने के बाद कार्यकर्ताओं की हौसला आफजाई करने के लिए वह कुछ दूर तक पैदल चले। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं का हाथ मिलाकर अभिवादन भी किया। इसके बाद मोदी वाहन पर सवार हो गए और काफिला आगे बढ़ता रहा। करीब ढाई किलोमीटर तक वह कार्यकर्ताओं के बीच से ही गुजरे। इस दौरान वाहन की रफ्तार भी धीमी रही। उन पर फूलों की बौछार भी की गई। कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए मोदी अपने वाहन से ही हाथ हिलाते हुए अभिवादन स्वीकार करते रहे। भीड़ छंटने के बाद ही दस्ता तेजी से आवास की तरफ रवाना हुआ।

4 of 5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
मिनी भारत की झलक दिखी
एयरपोर्ट पर मिनी भारत की झलक देखने को मिली। हर राज्य के लोगों ने मोदी का अपने-अपने तरीके से स्वागत किया। पंजाबी भांगड़ा पर थिरकते दिखे तो उत्तराखंड व बिहार के कार्यकर्ता पारंपरिक ड्रेस पहनकर पहुंचे थे। लोक गीत-संगीत का भी आयोजन हुआ। प्रदेश भाजपा पहले से ही स्वागत के लिए तैयार थी। दिल्ली आकर अलग-अलग प्रांतों के रहने वाले कार्यकर्ताओं से पार्टी ने अपील की थी कि वे पारंपरिक वेश-भूषा में ही पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Amar Ujala
स्वागत के लिए एयरपोर्ट पहुंचे सभी सांसद
प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए शनिवार रात दिल्ली के सभी सांसद मौजूद थे। विमान से उतरने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा ने पालम एयरपोर्ट पर स्वागत किया। इसके बाद वे रात के करीब 8:42 बजे एयरपोर्ट के बाहर लगे मंच पर पहुंचे। दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी ने मंच पर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, सांसद रमेश बिधूड़ी, प्रवेश वर्मा, हंसराज हंस, मीनाक्षी लेखी ने उन्हें माला पहनाई।  एयरपोर्ट पर बने मंच से मोदी ने देश की जनता का अभिवादन किया।

सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम
दिल्ली पुलिस ने प्रधानमंत्री मोदी के भारत लौटने पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। पैरामिलिट्री फोर्स की कंपनियों और ककई एजेंसियों के साथ सुरक्षा-व्यवस्था मुस्तैद दिखीं। काफिले के रूट पर पड़ने वाले मकानों की छतों पर भी जवान तैनात किए गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें