प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : Amar Ujala
स्वागत के लिए एयरपोर्ट पहुंचे सभी सांसद
प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए शनिवार रात दिल्ली के सभी सांसद मौजूद थे। विमान से उतरने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा ने पालम एयरपोर्ट पर स्वागत किया। इसके बाद वे रात के करीब 8:42 बजे एयरपोर्ट के बाहर लगे मंच पर पहुंचे। दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी ने मंच पर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, सांसद रमेश बिधूड़ी, प्रवेश वर्मा, हंसराज हंस, मीनाक्षी लेखी ने उन्हें माला पहनाई। एयरपोर्ट पर बने मंच से मोदी ने देश की जनता का अभिवादन किया।
सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम
दिल्ली पुलिस ने प्रधानमंत्री मोदी के भारत लौटने पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। पैरामिलिट्री फोर्स की कंपनियों और ककई एजेंसियों के साथ सुरक्षा-व्यवस्था मुस्तैद दिखीं। काफिले के रूट पर पड़ने वाले मकानों की छतों पर भी जवान तैनात किए गए थे।