आपके बच्चे शिमला, मनाली या गोवा घूमने की जिद कर रहे हैं लेकिन व्यस्त होने या ऑफिस से छुट्टी नहीं मिलने से आप उनकी इच्छा पूरी नहीं कर पा रहे तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
2 of 9
नोएडा में मनाली का मजा
- फोटो : भव्य नरेश
नोएडा में ही बच्चों को बर्फ से खेलने और समुद्री लहरों को मजा दिला सकते हैं। यह सब डीएलएफ और जीआईपी मॉल में मिल जाएगा। इसके लिए जेब भी अधिक ढीली नहीं करनी पड़ेगी। शहर में ऐसे पांच जगह हैं जहां अलग-अलग दिनों में परिवार के साथ लुत्फ उठाया जा सकता हैं।
विज्ञापन
3 of 9
यहां बर्फ ही बर्फ है
- फोटो : भव्य नरेश
सेक्टर-18 के डीएलएफ मॉल में स्काई इंडिया नाम की जगह है, जिसकी पूरी दुनिया बर्फ से बनी है। अंदर जाने से पहले गर्म कपड़ों की जरूरत पड़ती है। बर्फ के खेल से लेकर स्किंग और स्केटिंग जो बर्फ की चोटी या फिर बर्फीली जगह पर ही कर सकते हैं। यह सभी खेल यहां मिलेंगे। इसके लिए 1150 रुपये ही खर्च करने होंगे, जिसमें डेढ़ घंटे तक बर्फ के खेलों का मजा लिया जा सकेंगे।
4 of 9
यह है अनोखी दुनिया
- फोटो : भव्य नरेश
सेक्टर-38 ए स्थित जीआईपी में बना किडजानिया सबसे बेस्ट है। यहां बच्चे खेल के साथ ही भविष्य की योजना के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। लंदन स्टाइल में बना यह किडजानिया बच्चों को खास पसंद आएगा, जिसमें बच्चों को कोरियर, बैंकर्स, सेल्समैन, ट्रैफिक इंस्पेक्टर, कानून, कोर्ट की परिभाषा खुद ही गढ़नी होगी।
विज्ञापन
5 of 9
यहां सबकुछ खास है
- फोटो : भव्य नरेश
जिनके लिए उन्हें किडजो (रुपए) भी मिलेंगे जिसका उपयोग वह किडजानिया में बने बिग बाजार में या यहां मौजूद बैंक में जमा कर सकते हैं। किडजो यदि खत्म हो जाएं तो दोबारा काम करके किडजो कमाए जा सकते हैं। साथ ही अंदर झूले व स्पोर्ट्स का मजा बच्चे ले सकते हैं। इसके लिए प्रति व्यक्ति की एंट्री फीस 300 रुपये तीन घंटा, 500 रुपये पांच घंटा और 1100 रुपये 10 घंटे के लिए है।
विज्ञापन
6 of 9
पानी का मजा भी है खास
- फोटो : भव्य नरेश
जीआईपी मॉल में वर्ल्डस ऑफ वंडर वाटर पार्क बच्चों से लेकर के बुजुर्गों के लिए अच्छी जगह है। यहां जाने के बाद दिन का पता नहीं लगता। 10 एकड़ में मौजूद इस वाटर पार्क में 28 तरह की स्लाइडस हैं। उसके साथ ही समुद्र में आने वाली लहरों का भी मजा ले सकते हैं। इसके लिए सिर्फ 850 रुपये ही एंट्री फीस है।
विज्ञापन
7 of 9
समुद्र की लहरों का भी यहां मिलेगा लुत्फ
- फोटो : भव्य नरेश
सेक्टर-38ए जीआईपी मॉल में स्थित एम्यूजमेंट पार्क वर्ल्डस ऑफ वंडर वाटर पार्क से सटा है। यह पार्क 23 एकड़ जमीन पर है। जहां तरह-तरह के झूले लगे हैं। यहीं गो कार्टिंग के लिए भी अलग से जगह बनाई है। जहां लोग रेसिंग करते नजर आते हैं।
8 of 9
बच्चों के लिए खास है ये जगह
- फोटो : भव्य नरेश
अगर इन सब से मन भर जाए तो 2 मिनट में आप देश के बाहर घूमने का मजा भी ले सकते हैं। वह भी सिर्फ 150 रुपए में, जिसमें बाहर की दुनिया दिखाने के साथ-साथ भूत बंगला और समुद्र में तैरने का आनंद ले सकते हैं। इसे देखकर ऐसा लगता है कि आप यहां जाकर यहीं की दुनिया में खो गए। यह सब जीआईपी में स्थित थ्री डी मैक्स जोन नाम की मशीन में देख सकते हैं।
वाटर पार्क हो या एम्यूजमेंट पार्क यहां रोजाना हजारों लोगों की भीड़ होती है। लोग एम्यूजमेंट पार्क में जाने के बाद वाटर पार्क का आनंद लेते हैं, जिसकी फीस भी कम है। यह नार्थ इंडिया का सबसे बड़ा वाटर पार्क है।
सैय्यद शमीम, एसोसिएशन डायरेक्टर।
किडजानिया नाम की दुनिया में एयरपोर्ट बनाया गया है, जहां बच्चों को प्लेन चलाने की ट्रेनिंग दी जाती है। बच्चों के भविष्य को संवारना है तो किडजानिया आना है।
सचिन, मैनेजर