दिल्ली के राजीव चौक में स्थित एक बर्गर बनाने वाली बड़ी कंपनी से बड़ी लापरवाही की ऐसी खबर सामने आ रही है जो बर्गर खाने वाले हर शख्स को पढ़नी चाहिए। मामला इतना बढ़ गया कि बर्गर कंपनी के शिफ्ट मैनेजर के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
2 of 4
burger king
गौरतलब है कि बर्गर विक्रेता के रूप में बड़ा नाम रखने वाली कंपनी 'बर्गर किंग' ने ऐसा बर्गर खिलाया कि एक शख्स अस्पताल पहुंच गया। राकेश कुमार नाम के एक शख्स ने सोमवार शाम को राजीव चौक स्थित आउटलेट से चीज वेज बर्गर ऑर्डर किया था।
विज्ञापन
3 of 4
burger king
राकेश ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि जब वह बर्गर खा रहा था तो उसे ऐसा लगा कि वह कुछ ठोस पदार्थ खा रहा है। कुछ देर बाद उसे उल्टी आने लगी, मन अजीब सा होने लगा। पुलिस के अनुसार बर्गर में सॉस के पाउच जैसा प्लास्टिक था जिसे खाते वक्त राकेश के फूड की नली में घाव हो गया।
राकेश ने बर्गर में प्लास्टिक होने की शिकायत पहले शिफ्ट मैनेजर को की फिर पुलिस में भी कर दी। राकेश की तबियत बिगड़ने पर उसे लेडी हार्डिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने राकेश की शिकायत पर राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के पास स्थित बर्गर किंग के आउटलेट के शिफ्ट मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की फिर उसे गिरफ्तार भी किया। हालांकि बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।