फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के सामने युवक को दिया धक्का, काटना पड़ा पैर, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Thu, 17 May 2018 09:49 AM IST
राजीव कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
man thrown on track - फोटो : अमर उजाला
दो बदमाशों ने पीड़ित मोहित नागर (22) को चलती ट्रेन के आगे धक्का दे दिया। उसकी जान तो बच गई लेकिन उसे अपनी एक टांग गंवानी पड़ी। हालांकि आप यह जानकर हैरान रह जाएंगे कि किस वजह से ऐसा किया गया।
विज्ञापन

2 of 6
man thrown on track - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक युवक को अपने साथी की मदद करना भारी पड़ गया। मोहित जीवन भर के लिए अपंग हो गया है। वहीं, वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं।
विज्ञापन

3 of 6
track
 जानकारी के मुताबिक, गांव अच्छेजा गौतमबुद्ध नगर निवासी मोहित दिल्ली के भगीरथ प्लेस के अंबा मार्केट में होम थियेटर बनाने का काम करता है। वह रोजाना ट्रेन से आता जाता है। मोहित 30 अप्रैल की रात अपने दोस्त गांव धनोश, बुलंदशहर निवासी विक्की के साथ ट्रेन पकड़ने पुरानी दिल्ली स्टेशन पहुंचा।

4 of 6
रेल पटरी टूटी
विक्की रेलवे ट्रैक के पास लघुशंका कर रहा था। इस दौरान दो युवक आए और विक्की की डंडे से पिटाई शुरू कर दी। मोहित ने बीचबचाव कर आरोपियों के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दे दी। इस दौरान आरोपी उसे बाद में देख लेने की धमकी देकर चले गए थे।
विज्ञापन

5 of 6
rail accident - फोटो : amar ujala
अकेला पाकर घेरा वहीं, मोहित अगले दिन रात को अकेले अलीगढ़ शटल से गांव जा रहा था। डब्बे में चार युवक चढ़े, जिसमें दोनों आरोपी युवक भी शामिल थे। आरोप है कि विक्की का पक्ष लेने पर उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। खुद को बचाने के लिए मोहित डिब्बे से कूद गया और दूसरे डिब्बे में चढ़ने का प्रयास करने लगा। वहीं, हमलावरों ने पीछा करते हुए उसे ट्रेन के सामने धक्का दे दिया। मोहित का पैर ट्रेन के नीचे आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
new delhi railway station
वहीं, वारदात के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मोहित को सुश्रुत ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। मोहित का पैर जुड़ने की स्थिति में नहीं था। उसका पैर लटक रहा था। चिकित्सकों ने तुरंत पैर काटने का फैसला किया। मोहित को जिंदगी तो मिल गई मगर वह जीवन पर के लिए दिव्यांग हो गया। पुलिस पीड़ित से पूछताछ कर बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें