फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: वृंदावन जा रहे परिवार की कार नहर में गिरी, 5 लोगों की मौत, 3 घायल

Tue, 19 Feb 2019 09:18 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
नहर से कार को निकालते लोग - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बुलंदशहर में मंगलवार सुबह एक भयावह हादसे में 5 जानें चली गईं। बताया जा रहा है कि मरने वालों में एक महिला और एक बच्चा भी शामिल है। (सभी फोटोः ब्यूरो बुलंदशहर)
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
accident in bulandshahr - फोटो : अमर उजाला
अनूपशहर थाना क्षेत्र के मखैना नहर में श्रद्धालुओं से भरी कार मंगलवार सुबह गिर गई। इस हादसे में पांच जानें चली गईं जबकि तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
accident in bulandshahr - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार ये लोग मुरादाबाद से वृंदावन दर्शन के लिए जा रहे थे। बताया जा रहा है कि जब हादसा हुआ तो कुछ लोग सड़क के किनारे खड़े थे।

4 of 5
accident in bulandshahr - फोटो : अमर उजाला
 इसी बीच कार से टक्कर लगी और किनारे खड़ी एक महिला भी नहर में जा गिरी जिसकी बाद में मौत हो गई। मृतकों में सुमित पुत्र केशव नारायण सिंह, उसकी पत्नी प्राची और दो वर्षीय पुत्र गुन्नु के अलावा ललित पुत्र मनोरंजन प्रसाद शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
accident in bulandshahr - फोटो : अमर उजाला
 ललित नगर निगम मुरादाबाद में लिपिक थे, सभी मृतक होलिका मैदान, कटघर मुरादाबाद के निवासी थे। इसके अलावा अनूपशहर के नगला भोपतपुर गांव निवासी जसवंती की भी हादसे में मौत हो गई। मुरादाबाद की मिनी और लक्ष्मी घायल हैं उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। मृत प्राची की मौसेरी बहन की शादी में वृंदावन जा रहा था परिवार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें