फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: गोवंश अवशेष के शक में भड़के लोग, जमकर तोड़फोड़

विज्ञापन
1 of 9
सिकंदरपुर गांव के मैदान में सोमवार सुबह एक बार फिर गोवंश के अवशेष मिलने के शक में लोग भड़क उठे। लोगों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मोहननगर-भोपुरा रोड जाम कर दिया। लाठी-डंडे लेकर आए लोगों ने एक प्राइवेट बस और पांच ऑटो में तोड़फोड़ की। हंगामे की सूचना मिलते ही भारी पुलिसबल मौके पर पहुंचा और लोगों को शांत कराया। (सभी फोटो: ब्यूरो/अमर उजाला, साहिबाबाद)
विज्ञापन

तस्वीरें: गोवंश अवशेष के शक में भड़के लोग, जमकर तोड़फोड़

2 of 9
लापरवाही बरतने और देर से पहुंचने पर प्रभारी एसएसपी अजयपाल शर्मा ने तुलसी निकेतन चौकी इंचार्ज और पीसीआर पर तैनात चार सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया, जिसके बाद लोग शांत हुए। अवशेषों को जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

तस्वीरें: गोवंश अवशेष के शक में भड़के लोग, जमकर तोड़फोड़

3 of 9
सिकंदरपुर गांव निवासी कुछ युवक सोमवार सुबह पास के मैदान में टहल रहे थे। उन्होंने गोवंश के कुछ अवशेष देखे। उनकी सूचना के बाद सैकड़ों लोग और हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और जाम लगाकर तोड़फोड़ शुरू कर दी।

तस्वीरें: गोवंश अवशेष के शक में भड़के लोग, जमकर तोड़फोड़

4 of 9
लोगों ने पुलिस पर गोकशी को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।  प्रभारी एसएसपी ने तुलसी निकेतन चौकी इंचार्ज राधेश्याम यादव, पीसीआर-72 पर तैनात हेड कांस्टेबल शेशम सिंह, कांस्टेबल जितेंद्र, राम रतन और चालक रतन सिंह को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन

तस्वीरें: गोवंश अवशेष के शक में भड़के लोग, जमकर तोड़फोड़

5 of 9
सिकंदरपुर गांव में 13 दिसंबर को भी गोवंश के अवशेष मिलने पर लोगों ने हंगामा किया था। लोगों का आरोप है कि चौकी इंचार्ज और पीसीआर पर तैनात कुछ पुलिसकर्मी गोवंश से भरे ट्रकों को जाने देते हैं। पिछले सप्ताह की घटना के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन

तस्वीरें: गोवंश अवशेष के शक में भड़के लोग, जमकर तोड़फोड़

6 of 9
विरोध कर रहे लोगों ने रोड पर यात्रियों को ऑटो से उतार कर ऑटो में तोड़फोड़ की। ऑटो से यात्रा कर रहे लोगों को धमकाया भी कि अगर नहीं उतरे तो उनकी भी पिटाई कर देंगे।
विज्ञापन

तस्वीरें: गोवंश अवशेष के शक में भड़के लोग, जमकर तोड़फोड़

7 of 9
प्रभारी एसएसपी (एसपी सिटी) अजयपाल शर्मा ने बताया कि जिन लोगों ने तोड़फोड़ की उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। एएसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि अंदेशा है कि अवशेष गोवंश के हैं, लेकिन जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि अवशेष किसके हैं, जांच कराई जा रही है।

तस्वीरें: गोवंश अवशेष के शक में भड़के लोग, जमकर तोड़फोड़

8 of 9
हंगामे के बाद जमीयत-ए-उलेमा हिंद के सदस्यों ने पसौंडा में बैठक कर हिंदू रक्षा दल के हंगामे पर विरोध जताया। साथ ही लोगों ने पुलिस पर हिंदू रक्षा दल का पक्ष लेने का भी आरोप लगाया। बैठक में यूनुस बालियान ने बताया कि मंगलवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन देंगे, जिसमें मामले की जांच की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

तस्वीरें: गोवंश अवशेष के शक में भड़के लोग, जमकर तोड़फोड़

9 of 9
जमीयत-ए-उलेमा हिंद के हाफिज मोहम्मद  शाहिद और एजाज अहमद रज्जाकी ने कहा कि गोवंश की सूचना को जानबूझकर सभी  इलाकों में फैलाया गया, जिससे माहौल बिगाड़ा जा सके। इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें