यूं तो नोएडा उत्तर प्रदेश में तरक्की की राह पर दौड़ता वो आधुनिक शहर है जिसने अन्य शहरों को सोचनें पर मजबूर कर दिया है, लेकिन शहर की कुछ बदरंग तस्वीरें हमें भी सोचने पर मजबूर करती हैं कि क्या वाकई यही है नोएडा जो तरक्की कर रहा है। यहां ज्यादा कुछ नहीं पर अवैध वसूली जोरों पर चल रही है। आगे भी देखिए वो तस्वीरें जिनको देख आपको गुस्सा आएगा। (सभी फोटो: भाव्य नरेश, राजन राय/अमर उजाला, नोएडा)
विज्ञापन
PICS: इस शहर की इन तस्वीरों पर जरूर आएगा गुस्सा
2 of 6
ये है वो तस्वीर जिसका इंतजार यहां के पुलिस वालों को अक्सर रहता है क्योंकि इनक ट्रिपलिंग का चालान ना बनाकर अवैध वसूली आसानी से की जा सकती है।
विज्ञापन
PICS: इस शहर की इन तस्वीरों पर जरूर आएगा गुस्सा
3 of 6
इस तस्वीर में दिख रहा ये ऑटो रिक्शा कबाड़ की दुकान नजर आता है। हो सकता है कि एक किलोमीटर आगे जाकर ही ऑटो ड्राइवर आपसे कहे कि सर आप दूसरा ऑटो ले लीजिए इसमें थोड़ी सी दिक्कत आ गई है, लेकिन ये पुराने और प्रदूषण का अड्डा बनने वाले आटो खुलेआम नोएडा की सड़कों पर दौड़ रहे हैं। शायद तरक्की का यही सही नजरिया हो।
PICS: इस शहर की इन तस्वीरों पर जरूर आएगा गुस्सा
4 of 6
पुलिस महकमें के इस जिम्मेदार सिपाही को देखिए। पता नहीं कितने नियमों का हवाला अभी इस वाहन चालक को दिया होगा। ऐसे नियम जिनके बारे में शायद वाहन चालक पहली बार सुन रहा होगा। पर एक बात पक्की है कि यहां चालान नहीं चालान के नाम पर अवैध वसूली जरूर हो रही है।
विज्ञापन
PICS: इस शहर की इन तस्वीरों पर जरूर आएगा गुस्सा
5 of 6
आप इस खटारा बस में सफर करना चाहें या नहीं, लेकिन अगर लंबे रूट का सफर करना है तो इस बस में आपको चढ़ना ही पड़ेगा।