दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग के छात्रों की कक्षाएं बंद करने के खिलाफ छात्र-छात्राओं ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन किया। (सभी फोटो: विवेक निगम/अमर उजाला,नई दिल्ली)
विज्ञापन
PICS: क्यों सड़कों पर उतर आया इन छात्रों का गुस्सा
2 of 6
क्रांतिकारी युवा संगठन के बैनर तले इस प्रदर्शन में काफी छात्रों ने हिस्सा लिया। छात्रों का आरोप है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बावजूद पुलिस ने उनकी पिटाई की और कई छात्रों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
PICS: क्यों सड़कों पर उतर आया इन छात्रों का गुस्सा
3 of 6
प्रदर्शन के बाद तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने उच्च शिक्षा सचिव को ज्ञापन सौंपा।केवाईएस के कार्यकर्ताओं के मुताबिक पत्राचार के प्रथम वर्ष के छात्रों का आधे से अधिक कोर्स बाकी है बावजूद इसके कक्षाएं खत्म कर दी गई हैं।
PICS: क्यों सड़कों पर उतर आया इन छात्रों का गुस्सा
4 of 6
छात्रों का कहना है कि एसओएल के प्रथम वर्ष की कक्षाएं अगस्त की जगह अक्तूबर से शुरू हुईं। प्रशासन की लेट लतीफी और स्टडी सेंटरों की कमी का दुष्परिणाम छात्रों को झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
PICS: क्यों सड़कों पर उतर आया इन छात्रों का गुस्सा
5 of 6
स्टूडेंट्स का आरोप है कि शांतिपूर्ण विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों की पुलिस ने पिटाई की और छात्राओं के साथ धक्का-मुक्की भी की। वहीं कई छात्रों को हिरासत में ले लिया गया।
PICS: क्यों सड़कों पर उतर आया इन छात्रों का गुस्सा
6 of 6
दरअसल, प्रदर्शनकारी छात्र मानव संसाधन मंत्रालय को अपनी समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन देना चाहते थे। जिसके बाद तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने सचिव उच्च शिक्षा विभाग सत्या मोहंती को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि उन्होंने आश्वस्त किया है कि मामले में जल्द ही कार्यवाही करेंगे।