फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: ऐसा वांटेड जो कभी नहीं गया जेल, सीधा एनकाउंटर

विज्ञापन
1 of 9
राहुल खट्टा एक ऐसा अपराधी था, जो इनामी होने के बाद पोस्टरों में ही ढाई लाख का वांटेड रह गया। पुलिस उसे गिरफ्तार कर जेल नहीं भेज सकी। शुक्रवार को उसका एनकाउंटर किया गया। हालांकि, एसटीएफ और नोएडा क्राइम ब्रांच की टीम भी उसके पीछे लगी थी। (रिपोर्ट: सौरभ श्रीवास्तव/अमर उजाला, नोएडा)
विज्ञापन

PICS: ऐसा वांटेड जो कभी नहीं गया जेल, सीधा एनकाउंटर

2 of 9
राहुल पर 2010 में ही गुंडा एक्ट लगा। छोटी-मोटी लूट की घटना में वह एक बार जेल गया। मगर कुछ दिन बाद ही बाहर आ गया। पांच हजार से ढाई लाख तक का इनामी वांटेड बनने के सफर में वह कभी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका।
विज्ञापन

PICS: ऐसा वांटेड जो कभी नहीं गया जेल, सीधा एनकाउंटर

3 of 9
बागपत के बलेनी थाना थाना अंतर्गत हनीफ की सूचना पर उसने एक पशु व्यापारी से 16 लाख रुपये की लूट की थी। इसके बाद क्राइम नंबर 99/13 में पहली बार राहुल खट्टा पर एसपी बागपत जितेंद्र शाही की ओर से पांच हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई।

PICS: ऐसा वांटेड जो कभी नहीं गया जेल, सीधा एनकाउंटर

4 of 9
तीन माह के भीतर राहुल ने दो दर्जन से ज्यादा लूटपाट, हत्या, अपहरण और रंगदारी की घटनाओं को अंजाम दिया। जितेंद्र शाही के ही कार्यकाल में डीआईजी मेरठ ने 12 हजार, फिर आईजी मेरठ जोन ने 15 हजार और फिर डीजीपी उत्तर प्रदेश ने उस पर 50 हजार के इनाम की घोषणा कर डाली।
विज्ञापन

PICS: ऐसा वांटेड जो कभी नहीं गया जेल, सीधा एनकाउंटर

5 of 9
पुलिस उसे पकड़ पाने में पूरी तरह से विफल हो रही थी। भट्टा मालिक का गाजियाबाद में मर्डर, पशु व्यापारियों से करोड़ों की रंगदारी की घटनाएं सामने आ रही थीं।
विज्ञापन

PICS: ऐसा वांटेड जो कभी नहीं गया जेल, सीधा एनकाउंटर

6 of 9
उसके बाद एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया, लेकिन उसका आतंक बढ़ने पर दिल्ली और उत्तराखंड पुलिस ने भी इनाम घोषित कर दिया। इस तरह राहुल ढाई लाख का वांटेड बन गया।
विज्ञापन

PICS: ऐसा वांटेड जो कभी नहीं गया जेल, सीधा एनकाउंटर

7 of 9
शुक्रवार को सहारनपुर और शामली पुलिस ने राहुल खट्टा और उसके साथी को पुलिस एनकाउंटर में मार गिराया। राहुल खट्टा के सचिन जैसे कई गुर्गे लुक्सर गौतमबुद्ध नगर जेल में भी बंद हैं। वह कई बार नोएडा भी आया और यहां के व्यापारियों को निशाना बनाने का प्रयास किया।

PICS: ऐसा वांटेड जो कभी नहीं गया जेल, सीधा एनकाउंटर

8 of 9
राहुल ने 20 लाख रुपये से कभी कम की रंगदारी नहीं मांगी। तत्कालीन बागपत एसपी जितेंद्र शाही बतातें हैं कि राहुल जिससे भी रंगदारी मांगता था, उसे पहले 10 के नोट का टुकड़ा भेजता था और दूसरा टुकड़ा अपने पास रख लेता।
विज्ञापन

PICS: ऐसा वांटेड जो कभी नहीं गया जेल, सीधा एनकाउंटर

9 of 9
जब रंगदारी वसूलने उसका गुर्गा जाता था तो नोट का टुकड़ा उसे देता था। तब पीड़ित नोट का टुकड़ा दिखाता और टुकड़े का मिलान हो जाता, तभी वह डिलीवरी देता था। राहुल नोट के टुकडे़ का मिलान किए बिना रंगदारी देने को मना करता था। बागपत पुलिस के मुताबिक राहुल को गिरफ्तार करने का हमने और हमारी टीम ने काफी प्रयास किया था। इनामी बदमाश हो जाने के बाद उसे कभी नहीं पकड़ा जा सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें