फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीआर वैन को ट्रक ने रौंदा, एसआई की मौत

विज्ञापन
1 of 5
मयूर विहार में दिल्ली-नोएडा सीमा पर सोमवार देर रात पीसीआर वैन को एक बेलगाम ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में दिल्ली पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। घायलों को एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई। वहीं दूसरी ओर चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मयूर विहार थाना पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।(सभी फोटो: जी पॉल/अमर उजाला,नई दिल्ली)
विज्ञापन

पीसीआर वैन को ट्रक ने रौंदा, एसआई की मौत

2 of 5
एसआई सूबेदार खान (59) पूर्वी जिला पीसीआर में तैनात थे। वह मूलरूप से ऐतमादपुर, जिला आगरा के निवासी थे और सपरिवार शालीमार गार्डन, साहिबाबाद में रहते थे। सोमवार रात वह एएसआई गिरीधारी लाल (52) और सिपाही मो.आकिल (46) के साथ दिल्ली-नोएडा बार्डर पर चिल्ला के पास पीसीआर वैन पर तैनात थे। रात करीब 1 बजे पीसीआर को सड़क किनारे खड़ी कर एसआई बाहर खड़े थे।

विज्ञापन

पीसीआर वैन को ट्रक ने रौंदा, एसआई की मौत

3 of 5
गिरीधारी और आकिल गाड़ी के अंदर बैठे थे। सड़क पर कंक्रीट का पत्थर व बेरीकेड लगाया हुआ था। इसी बीच अक्षरधाम मंदिर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने पत्थर को टक्कर मारने के बाद बेरीकेड व पीसीआर को घसीटता हुआ दूर तक ले गया। हादसे में सूबेदार पीसीआर के नीचे दब गए। राहगीरों व अन्य पुलिसकर्मियों ने तीनों घायलों को बाहर निकाला और एलबीएस में भर्ती कराया, जहां से सूबेदार को मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पीसीआर वैन को ट्रक ने रौंदा, एसआई की मौत

4 of 5
अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल गिरीधारी व आकिल को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। इधर, पुलिस अधिकारियों के मुताबिक ट्रक हरियाणा नंबर का है। उसके मालिक का पता लगाकर चालक की तलाश की जा रही है। साढ़े तीन माह पहले ही सूबेदार खान का एएसआई से सब इंस्पेक्टर के लिए प्रमोशन हुआ था। प्रमोशन के बाद परिवार के सदस्य भी बेहद खुश थे, लेकिन खुशी अब मातम में बदल गई। रिटायरमेंट से पहले सूबेदार अकेली बची बेटी की शादी करना चाहते थे। बेटे मेहंदी हसन (30) ने बताया कि पिता को 31 दिसंबर 2015 को रिटायर होना था। पुलिस के मुताबिक, सूबेदार के परिवार में पत्नी रमीला, बेटा मेहंदी हसन, दो शादीशुदा बेटी शमीम और अफसाना के अलावा एक अविवाहित बेटी शहनाज (20) है। शहनाज अभी बीकॉम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीसीआर वैन को ट्रक ने रौंदा, एसआई की मौत

5 of 5
मेहंदी हसन घर के पास ही आटे की चक्की चलाता है। मेहंदी के मुताबिक सोमवार उसके पिता 7.00 बजे ड्यूटी के लिए निकले थे। रात 2.00 बजे उन्हें अपने पिता की मौत की खबर मिली। घटना के बाद से परिवार का रोते-रोते बुरा हाल है। कोहरा नहीं है हादसे की वजह: पुलिस उपायुक्त पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अजय कुमार के मुताबिक, जिस जगह हादसा हुआ वहां सड़क के दोनों ओर हाईमास्ट लाइट लगी हैं। जिस समय हादसा हुआ उस समय तो कोहरा था, लेकिन दृश्यता ठीक थी। ऐसे में कोहरा हादसे की वजह नहीं लगता। अजय कुमार के मुताबिक, हादसे की असली वजह चालक के गिरफ्तार होने के बाद ही पता चल पाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें