फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS : इस खास तरीके से नकली शराब को बना देते थे ब्रांडेड

Thu, 08 Oct 2015 08:52 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
1 of 11
दिल्ली-फरीदाबाद बॉर्डर पर थाना सराय ख्वाजा क्षेत्र में खुलेआम चल रही नकली शराब की फैक्ट्री का पुलिस ने खुलासा किया है। अपराध शाखा बड़खल और आबकारी विभाग की टीम की संयुक्त कार्रवाई में छापेमारी करके एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

PICS : इस खास तरीके से नकली शराब को बना देते थे ब्रांडेड

2 of 11
टीम ने यहां से दस पेटी नकली शराब, टंकियां, नामी शराब की कंपनियों की लेबल व बोतलों सहित शराब बनाने का अन्य सामान बड़ी संख्या में बरामद किया है।
विज्ञापन

PICS : इस खास तरीके से नकली शराब को बना देते थे ब्रांडेड

3 of 11
मामले में थाना सराय ख्वाजा में केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अपराध शाखा बड़खल की टीम को सूचना मिली थी कि सराय ख्वाजा की श्याम कॉलोनी स्थित एक घर में कुछ लोग नकली शराब बनाने का धंधा चला रहे हैं।

PICS : इस खास तरीके से नकली शराब को बना देते थे ब्रांडेड

4 of 11
शाखा के एएसआई हरि सिंह के मुताबिक सूचना के बाद एक टीम बनाई गई और इस बारे में आबकारी विभाग को भी सूचित किया गया।
विज्ञापन

PICS : इस खास तरीके से नकली शराब को बना देते थे ब्रांडेड

5 of 11
बृहस्पतिवार को दोनों टीमों ने छापेमारी की तो एक मकान में नकली शराब बनाने का काम चल रहा था।
विज्ञापन

PICS : इस खास तरीके से नकली शराब को बना देते थे ब्रांडेड

6 of 11
पुलिस ने यहां से मकान मालिक तिलक राज वर्मा उर्फ सूखा को धर दबोचा। छापेमारी के दौरान पुलिस के सामने भी कई चौंकाने वाली बातें सामने आई।

विज्ञापन

PICS : इस खास तरीके से नकली शराब को बना देते थे ब्रांडेड

7 of 11
पुलिस के मुताबिक यहां चल रही नकली शराब की फैक्ट्री में ऐसी ब्रांडेड कंपनियों का लेबल लगाकर नकली शराब तैयार की जा रही थी।

PICS : इस खास तरीके से नकली शराब को बना देते थे ब्रांडेड

8 of 11
जो ब्रांड प्रसिद्ध हैं और उच्च वर्ग तक में प्रचलित हैं। इन्हीं ब्रांड की पुरानी बोतलों में लेबल लगा कर नकली शराब इनमें भरकर बाजारों में भेजी जा रही थी।

PICS : इस खास तरीके से नकली शराब को बना देते थे ब्रांडेड

9 of 11
पुलिस टीम ने श्याम नगर के मकान से 10 पेटी नामी कंपनी के नाम की शराब, दस लीटर नकली शराब से भरी एक टंकी, खाली बोतलें, कुछ कैमिकल, नामी कंपनी के मोनोग्राम, शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले रंग और अन्य सामान बरामद किया है।

PICS : इस खास तरीके से नकली शराब को बना देते थे ब्रांडेड

10 of 11
हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है और इसमें लिप्त अन्य लोगों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन

PICS : इस खास तरीके से नकली शराब को बना देते थे ब्रांडेड

11 of 11
लेकिन पुलिस की मानें तो शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि संभवत: यह नकली शराब फरीदाबाद व बॉर्डर के आसपास के इलाकों में सप्लाई की जा रही थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें