घरेलू हिंसा मामले में पुलिस रिमांड पर चल रहे आप विधायक सोमनाथ भारती को लेकर आज सुबह साढ़े सात बजे दिल्ली पुलिस आगरा पहुंची। दिल्ली पुलिस भारती को अछनेरा थाना क्षेत्र के गांव सकतपुर में लेकर आई थी। बताया जाता है कि इसी गांव में सोमनाथ भारती ने 12 व 13 सितंबर को पनाह ली थी। पुलिस को उन्हें शरण देने वाले आप नेता कपिल वाजपेयी की भी तलाश है। सोमनाथ को लेकर पुलिस उनके निवास पर पहुंची। दिल्ली पुलिस के एसीबी एसके मीणा के साथ 12 लोगों की टीम थी जो आगरा में मामले की जांच और वाजपेयी की तलाश के लिए पहुंची। इस दौरान भारती शांत नजर आए और उनके हाथ में भगत सिंह की किताब थी। वे गाडी में बैठकर भगत सिंह की किताब पढ़ते रहे।