फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: इसलिए शॉल से घोटा नानी का गला, सिर पर भी किया वार

विज्ञापन
1 of 6
उत्तम नगर इलाके में विनय (24) ने 65 वर्षीय नानी की शॉल से गला घोंटकर हत्या कर दी और सिर पर भारी हथियार से वारकर पांच हजार रुपये लूटकर फरार हो गया। तफ्तीश के दौरान दौरान सीसीटीवी कैमरे में आरोपी के कैद हो जाने से पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की।

विज्ञापन

PICS: इसलिए शॉल से घोटा नानी का गला, सिर पर भी किया वार

2 of 6
पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से पांच हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। मुन्नी देवी (65) मोहन गार्डन में अकेली रहती थीं। मुन्नी देवी कन्हैया लाल की दूसरी पत्नी थीं।
विज्ञापन

PICS: इसलिए शॉल से घोटा नानी का गला, सिर पर भी किया वार

3 of 6
कन्हैया की पहली पत्नी से एक बेटी है जबकि मुन्नी देवी से एक बेटी और एक बेटा है। तीनों बच्चों की शादी हो चुकी है। मुन्नी देवी का बेटा राजकुमार और उसकी दोनों बेटी राजापुरी इलाके में सपरिवार रहती है।

PICS: इसलिए शॉल से घोटा नानी का गला, सिर पर भी किया वार

4 of 6
पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह मुन्नी देवी के पड़ोस में रहने वाली एक महिला प्रसाद लेकर उसके घर पहुंची। उसने कमरे में मुन्नी देवी को लहूलुहान अवस्था में देखा। महिला ने तुरंत उसके बेटे को फोन कर घटना की जानकारी दी। राजकुमार ने अपनी पत्नी और सौतेले भांजे विनय उर्फ विक्की को मां के घर भेजा और घटना की जानकारी पुलिस को दी।

विज्ञापन

PICS: इसलिए शॉल से घोटा नानी का गला, सिर पर भी किया वार

5 of 6
जांच के दौरान पुलिस ने घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाले। जिसमें पुलिस ने मंगलवार तड़के विनय को मुन्नी देवी के घर आते व निकलते देखा। पुलिस ने मौके पर पहुंचे विनय को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में विनय ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

PICS: इसलिए शॉल से घोटा नानी का गला, सिर पर भी किया वार

6 of 6
पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि उसने कुछ माह पहले एक ब्लैकबेरी का फोन खरीदा था। जिसके लिए उसने पांच हजार रुपये उधार लिए थे। उसने नानी से कई बार रुपये मांगे थे। उसको पता था कि नानी के पास रुपये होते हैं। उसने बताया कि नानी को घरों में कीर्तन करने व पेंशन से रुपये मिलते हैं। वहीं, प्रॉपर्टी को लेकर भी पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें