फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS : तो ऐसे मनाई दिल्ली में सिखों और पंजाबियों ने लोहड़ी..

Sun, 14 Jan 2018 11:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
lohri - फोटो : अमर उजाला
सुंदर मुंदरीए हो तेरा कौण वचिारा हो दुल्ले घी ब्याही हो सेर शक्कर पाई हो कुड़ी दे मामे आए हो....। गीत के बीच शनिवार को लोहड़ी के मौके पर राजधानी में जमकर ठुमके लगाए गए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
lohri - फोटो : अमर उजाला
सिख एवं पंजाबी बहुल इलाकों में इसकी धूम रही। इन इलाकों में चोरों ओर गीतों की गूंज सुनाई दी। इनके साथ अन्य समुदाय के लोगों ने भी इसका जमकर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

3 of 5
lohri - फोटो : अमर उजाला
उन घरों का उल्लास तो देखते ही बन रहा था जहां इस वर्ष शादी हुई हो या फिर बच्चे का जन्म। ऐसे घरों में जोड़ों ने अलाव के चारों ओर शादी के फेरों की तरह चक्कर लगाए।

4 of 5
lohri - फोटो : अमर उजाला
राजधानी स्थित सिख एवं पंजाबी बहुल तिलक नगर, हरी नगर, सुभाष नगर, अशोक नगर, राजौरी गार्डन, विकासपुरी, पश्चिम विहार, जनकपुरी, टैगोर गार्डन, विष्णु गार्डन, कीर्ति नगर, मोती नगर, रमेश नगर, उत्तम नगर, मानसरोवर गार्डन आदि इलाकों में लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
lohri - फोटो : अमर उजाला
यहां सुबह से ही लोहड़ी की धूम शुरू हो गई थी और शाम तक इसकी धूम पूरे चरम पर थी। शाम को लोगों ने घरों के बाहर दरिद्रता का समूल नाश और घर में सुख समृद्धि का साम्राज्य स्थापित होने की कामना को लेकर अलाव जलाकर पूजा की। अलाव में तिल, गुड़, रेवड़ी, चिड़वा, फूले आदि डालकर परिक्रमा की। लोगों ने मत्था टेका और उसके चारों ओर बैठकर सिके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें