फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व पुस्तक मेला : बाल और वृद्ध पाठकों ने दिखाई किताबों में दिलचस्पी, खंगाली ये किताबें

Sun, 14 Jan 2018 11:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
book fair - फोटो : kumar sanjay
विश्व पुस्तक मेले के आखिरी पड़ाव में पुस्तकों पर भारी छूट का पाठकों ने जमकर फायदा उठाया। दूसरे वीकेंड पर शनिवार को पुस्तक प्रेमियों की सबसे ज्यादा भीड़ उमड़ी। बाल पाठकों के साथ उनके दादा-दादी और नाना नानी भी मेले में दिखाई दिए। वह अपनी पसंदीदा किताबों की चाह में यहां पहुंचे थे। वहीं, आज यहां लोगों की भारी भीड़ मेले में उमड़ सकती है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
book fair - फोटो : kumar sanjay
प्रगति मैदान में छह जनवरी से शुरू मेले का शनिवार को आठवां दिन रहा। सप्ताह का अंत होने की वजह से कामकाजी लोगों की भीड़ यहां दिखाई दी। बाल मंडप के साथ ही नन्हें पाठक अन्य मंडपों में भी पसंदीदा किताबें तलाशते नजर आएं। हरियाणा से आए 65 वर्षीय बुजुर्ग सतीश चौधरी ने बताया कि वह पूरे परिवार के साथ यहां आए हैं। आठ वर्षीय पोती श्रेया के साथ वह भी पुस्तक मेले में कहानियों की किताबें तलाश रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
book fair - फोटो : kumar sanjay
पुस्तकों की दुनिया में आकर उन्हें अपने पुराने दिन याद आ गए, जब पूरी दुनिया ही किताबों में समाई दिखती थी, लेकिन अब इंटरनेट ने किताबों की विश्वसनीयता को कम कर दिया है। पंचतंत्र की कहानियां तलाशती 59 वर्षीय बुजुर्ग महिला संतोष शर्मा ने बताया कि वह दो नातियों को पुस्तक मेले में लेकर आई हैं। चूंकि उनकी बेटी और दामाद कामकाजी हैं, इसलिए वह नातियों को किताबों से मिलने वाले ज्ञान के बारे में हमेशा बताती हैं। उन्होंने कहा कि आदर्श जीवन के पीछे किताबों में छपी छोटी छोटी नैतिक मूल्यों की कहानियों का बहुत बड़ा योगदान होता है। वह खुद बच्चों के साथ मिलकर कहानियों की किताबें पढ़ती हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
book fair - फोटो : kumar sanjay
 ‘बॉम्बे बार’ का लोकार्पण
राजकमल प्रकाशन में विवेक अग्रवाल की पुस्तक ‘बॉम्बे बार’ का लोकार्पण हुआ। लेखक ने बार बालाओं की जिंदगी को वास्तविक ढंग से समाज के समक्ष रखने की कोशिश की है। इसका लोकार्पण सत्यनारायण जटिया और अशोक माहेश्वरी ने किया। विवेक अग्रवाल ने कहा कि बार बालाओं के जीवन की कुछ कठोर व मर्म भेदी सच्चाईयां हैं, जो कोई नहीं जानता। बारबालाएं क्या करती हैं? कितने दिन इस रुपहले संसार में अंधियारा जीवन जीती हैं? वे कहां गुम हो जाती हैं? कैसा इंसान उनके अंदर बसता है? इन्हें कैसा पति, पिता, दोस्त, परिवार मिलता है? ऐसी हर जानकारी इस किताब में प्रस्तुत की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें