फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएससी में एक साथ सफल हुए भाई-बहन, खुशी से झूमा परिवार

Sun, 05 Jul 2015 09:26 AM IST
विनोद डबास/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
संघ लोक सेवा आयोग की भारतीय प्रशासनिक सेवा परीक्षा के आए नतीजे में सगे भाई-बहन एक साथ बाजी मारने में सफल रहे। भाई ने पहले ही प्रयास में देश की सबसे बड़ी परीक्षा पास की, जबकि बहन तीन प्रयास में असफल रहने के बाद चौथे प्रयास में पास हुई।

विज्ञापन

यूपीएससी में एक साथ सफल हुए भाई-बहन, खुशी से झूमा परिवार

2 of 5
दरअसल, इस परीक्षा का परिणाम उनके घर दोहरी खुशी लेकर आया। परीक्षा में उनके दोनों बच्चे बाजी मारने में सफल रहे। यह खबर पूरे इलाके और उनके सगे संबंधियों के बीच कुछ ही पल में पहुंच गई। इसके चलते पूर्वी दिल्ली स्थित ओल्ड गोविंदपुरा स्थित उनके घर बधाई देने वालों का तांता लग गया।
विज्ञापन

यूपीएससी में एक साथ सफल हुए भाई-बहन, खुशी से झूमा परिवार

3 of 5
बेटे रोहित यादव ने प्रथम प्रयास में ही सफलता हासिल की, जबकि उनकी बेटी अंजलि यादव ने चौथे प्रयास में परीक्षा पास की। हालांकि रैंक के मामले में बहन ने भाई से बाजी मारी। अंजलि का 443 और रोहित का 780 रैंक है।

यूपीएससी में एक साथ सफल हुए भाई-बहन, खुशी से झूमा परिवार

4 of 5
एमबीए कर चुके रोहित ने कहा कि वह अपना रैंक सुधारने के लिए अगले वर्ष एक बार फिर परीक्षा देंगे। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में करीब छह माह से सहायक श्रम आयुक्त पद पर कार्यरत अंजलि अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ-साथ अपने भाई रोहित को दे रही है। उनको लगता है कि उनके पास होने के पीछे उनके भाई का बहुत बड़ा हाथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपीएससी में एक साथ सफल हुए भाई-बहन, खुशी से झूमा परिवार

5 of 5
वह पहले तीन प्रयास में असफल रही थी। लेकिन इस बार भाई के साथ परीक्षा देने में उनको कामयाबी मिल गई। इससे पहले वह करीब तीन वर्ष तक नगर निगम में श्रम कल्याण अधीक्षक के पद कार्यरत रही थी। नतीजे घोषित होते ही केंद्रीय गृह मंत्रालय में कार्यरत विभागीय अधिकारी एनके यादव के घर में खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें