चचेरे भाई के साथ देवीपुरा मोहल्ले में काली का मेला देखने गए एक किशोर की सरेआम चाकू और लोहे की रॉड से हत्या कर दी गई। वारदात से भगदड़ मच गई। (सभी फोटो: ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर)
विज्ञापन
PICS: मेले में सरेआम किशोर की हत्या के बाद भगदड़, तनाव
2 of 10
इस मामले में चार लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। तनाव के मद्देनजर क्षेत्र में पुलिस तैनात है।
विज्ञापन
PICS: मेले में सरेआम किशोर की हत्या के बाद भगदड़, तनाव
3 of 10
हमले की वजह बीते दिनों डीजे पर डांस करने को लेकर हुआ विवाद और मारपीट मानी जा रही है। नगर कोतवाली क्षेत्र के इंस्पेक्टर आरके सिंह के अनुसार देवीपुरा स्थित वाल्मीकि बस्ती निवासी दीपू वाल्मीकि (17) पुत्र राजेश ढोल बजाता था।
PICS: मेले में सरेआम किशोर की हत्या के बाद भगदड़, तनाव
4 of 10
वह अपने चचेरे भाई विक्की पुत्र आदेश के साथ रविवार रात करीब 10 बजे काली का मेला देखने गया था। मेले में देवीपुरा निवासी मूला लोधी, कृष्ण लोधी, श्यामू लोधी और गजनी लोधी ने उन्हें घेर लिया और चाकू और लोहे की रॉड से दीपू पर ताबड़तोड़ वार किए।
विज्ञापन
PICS: मेले में सरेआम किशोर की हत्या के बाद भगदड़, तनाव
5 of 10
विक्की मदद के लिए शोर मचाते हुए भागा। इस बीच गंभीर रूप से घायल दीपू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दीपू के परिजन मेले में पहुंचे तो हमलावर मोहल्ले में पहुंच गए और दीपू के पड़ोसी मनीष पुत्र आनंद पर तलवार से हमला कर दिया।
विज्ञापन
PICS: मेले में सरेआम किशोर की हत्या के बाद भगदड़, तनाव
6 of 10
सूचना पर पुलिस आरोपियों के पीछे दौड़ी तो उन्होंने मोहल्ले में जमकर उत्पात मचाया। लोगों पर हमला किया और घरों में पथराव कर तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
PICS: मेले में सरेआम किशोर की हत्या के बाद भगदड़, तनाव
7 of 10
गुस्साए वाल्मीकि बस्ती के लोगों ने कोतवाली पहुंचकर जमकर हंगामा किया। मामला बढ़ता देख एसपी सिटी राजेश कुमार, एसपी देहात पंकज कुमार पांडेय, एएसपी अभिषेक यादव, सीओ गुलावठी हिमांशु गौरव समेत कई थानों की फोर्स देवीपुरा पहुंच गई।
PICS: मेले में सरेआम किशोर की हत्या के बाद भगदड़, तनाव
8 of 10
दीपू और आरोपियों के अलग-अलग जाति के होने के कारण तनाव फैल गया।
PICS: मेले में सरेआम किशोर की हत्या के बाद भगदड़, तनाव
9 of 10
बवाल की आशंका के चलते मौके पर पूरी रात पुलिस तैनात रही।