फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व के सबसे ऊंचे तिरंगे को सैल्यूट करेंगे पीएम, देंगे मेट्रो की सौगात

Sat, 05 Sep 2015 08:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
1 of 6
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल औद्योगिक शहर की जनता को बदरपुर-एस्कॉर्ट्स-मुजेसर मेट्रो कॉरिडोर का तोहफा देंगे। इसी लिहाज से सेक्टर-12 सभा स्थल पर उनका मंच तैयार किया गया है।
विज्ञापन

विश्व के सबसे ऊंचे तिरंगे को सैल्यूट करेंगे पीएम, देंगे मेट्रो की सौगात

2 of 6
प्रधानमंत्री के लिए जो मंच बनाया गया है उसके सामने ही टाउन पार्क में लगा विश्व का सबसे ऊंचा तिरंगा साफ नजर आता है। 3 मार्च 15 को सेक्टर-12 टाउन पार्क में विश्व का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराया गया था। इसकी ऊंचाई 250 फीट है जबकि तिरंगे की लंबाई 96 फुट और चौड़ाई 64 फुट है।
विज्ञापन

विश्व के सबसे ऊंचे तिरंगे को सैल्यूट करेंगे पीएम, देंगे मेट्रो की सौगात

3 of 6
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए शहर पूरी तरह से तैयार है। खेल परिसर में बने हेलीपैड से लेकर सभास्थल तक के रास्तों को सील कर दिया गया है। इन रूटों पर सामान्य यातायात पूरी तरह से बंद रहेगा। सभास्थल पर लोगों को सुबह नौ बजे पहुंचना होगा।

विश्व के सबसे ऊंचे तिरंगे को सैल्यूट करेंगे पीएम, देंगे मेट्रो की सौगात

4 of 6
अप्रैल 2012 में प्रोजेक्ट की नींव पड़ने के साथ ही शहरवासियों को इसके पूर्ण होने का बेसब्री से इंतजार था। प्रधानमंत्री सोमवार सुबह पहले एस्कॉर्ट्स-मुजेसर से बाटा चौक तक की यात्रा मेट्रो ट्रेन से करेंगे। इसके बाद सेक्टर-12 स्थित रैली स्थल पर पहुंचकर मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर परियोजना जनता को समर्पित करेंगे।

विज्ञापन

विश्व के सबसे ऊंचे तिरंगे को सैल्यूट करेंगे पीएम, देंगे मेट्रो की सौगात

5 of 6
हालांकि शहर के लोगों को तेज, आरामदेह और सस्ती मेट्रो की सवारी करने के लिए शाम चार बजे तक इंतजार करना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल फरीदाबाद आगमन के दौरान विश्व के सबसे ऊंचे तिरंगे के सामने खड़े होकर जनता को संबोधित करेंगे। इसके लिए सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व के सबसे ऊंचे तिरंगे को सैल्यूट करेंगे पीएम, देंगे मेट्रो की सौगात

6 of 6
मुख्यमंत्री शनिवार को सभा स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने मुख्यमंत्री को बताया कि प्रधानमंत्री का मंच इसी आधार पर बनाया गया है ताकि तिंरगा सामने नजर आए। कार्यक्रम स्थल पर किसी प्रकार के हथियार, बीड़ी-सिगरेट आदि लाना प्रतिबंधित होगा। सिर्फ गाड़ी की चाभी, मोबाइल और रूमाल को ही साथ रखने की इजाजत होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें