अंतिम बारह में जगह बनाने के बाद भी खुद को फाइट से बाहर समझने वाली नूपुर आगे बढ़ती रही और अंत में सबको पछाडकर जीत हासिल की। करीब दो महीने से ‘अमर उजाला’ की फेम मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसेज 2015 की चल रही खोज मंगलवार को खत्म हो गई।
विज्ञापन
ताज मिलने से पहले ही खुद को फाइट से बाहर मान चुकी थी नूपुर
2 of 15
उत्तर भारत के अलग-अलग राज्यों की आठ हजार लड़कियों में से फाइनल में पहुंची 12 लड़कियों के बीच आखिरी मुकाबला हुआ। एनर्जी लेवल में सुंदरियों के नृत्य का जलवा देखने के अलावा इथेनिक राउंड में तेज म्यूजिक व साउंड के रिफ्लेशन के बीच किए गए कैटवॉक से हर कोई मदहोश हो गया।
विज्ञापन
ताज मिलने से पहले ही खुद को फाइट से बाहर मान चुकी थी नूपुर
3 of 15
राजधानी स्थित द ग्रैंड होटल में आयोजित ग्रैंड फिनाले में बॉलीवुड, फैशन, मीडिया जगत के जाने-माने चेहरों के बीच यह शाम यादगार बन गई। मशहूर मॉडल मुग्धा गोडसे, अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर सहित आठ जजों के पैनल ने गाजियाबाद की नूपुर अग्रवाल के सिर पर मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसेज 2015 का ताज रख दिया।
ताज मिलने से पहले ही खुद को फाइट से बाहर मान चुकी थी नूपुर
4 of 15
जबकि फर्स्ट रनर अप लखनऊ की काव्या मिश्रा और सेकेंड रनरअप दिल्ली की अनुकृति विद्यार्थी रहीं। ग्रैंड फिनाले में स्थान बनाने वाली 12 लड़कियों में मिस नॉर्थ इंडिया को चुनने के लिए कुल चार राउंड हुए। पहला राउंड इंट्रोडक्शन राउंड था।
विज्ञापन
ताज मिलने से पहले ही खुद को फाइट से बाहर मान चुकी थी नूपुर
5 of 15
इसमें सुंदरियों ने तेज संगीत व लाइट रिफ्लेक्शन के बीच मॉडर्न लिबास में नृत्य करते हुए अपने एनर्जी लेवल को दर्शाया। दूसरा राउंड इथेनिक राउंड रहा, जिसमें सभी 12 प्रतिभागियों ने पारंपरिक लिबास मे रैंप पर कैटवॉक करते हुए जलवे बिखेरे। दर्शकों की तालियों के बीच रैंप पर सुंदरियों की अदाओं को जमकर प्रशंसा मिली।
विज्ञापन
ताज मिलने से पहले ही खुद को फाइट से बाहर मान चुकी थी नूपुर
6 of 15
इसी के साथ एलिमिनेटेड राउंड शुरू हो गया। आठ जजों मुग्धा गोडसे, आशीष चौहान (सीईओ बांबे स्टॉक एक्सचेंज), ईशा कोप्पिकर, पद्मश्री सुधीर तैलंग (कार्टूनिस्ट), अनुराग बत्रा, लीना सिंह, पूजा चौहान और अभिनेत्री ईशिका तनेजा के निर्णय ने इस राउंड में छह प्रतिभागियों को बाहर कर दिया।
विज्ञापन
ताज मिलने से पहले ही खुद को फाइट से बाहर मान चुकी थी नूपुर
7 of 15
तीसरे राउंड से पहले मशहूर गायिका शिबानी कश्यप के गानों ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। तीसरा राउंड अंतिम छह सुंदरियों के लिए क्वेश्चन-आंसर राउंड था। इस राउंड में ज्यादा नंबर पाने वाली सुंदरी के सिर ताज बंधने वाला था।
ताज मिलने से पहले ही खुद को फाइट से बाहर मान चुकी थी नूपुर
8 of 15
इसी राउंड में नूपुर अग्रवाल के जवाब ने सभी का दिल जीत लिया। उनसे पूछा गया कि वह किस भारतीय महिला को अपना रोल मॉडल मानती हैं। उनका जवाब था सुधा चंद्रन, जिन्होंने एक पैर ना होते हुए भी अपनी प्रतिभा को साबित किया। वह भारतनाट्यम की मशहूर डांसर हैं।
ताज मिलने से पहले ही खुद को फाइट से बाहर मान चुकी थी नूपुर
9 of 15
चौथे राउंड में सभी जज छह प्रतिभागियों के साथ मंच पर थे। यहीं से फेम मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसेज की असली हकदार नुपूर अग्रवाल के नाम की घोषणा की गई। नुपूर को जीत पर शेवरले की ओर से कार गिफ्ट की गई। लखनऊ की काव्या फर्स्ट रनरअप तो दिल्ली के पूर्वी जिले के निर्माण विहार की रहने वाली अनुकृति सेकेंड रनरअप रहीं।
ताज मिलने से पहले ही खुद को फाइट से बाहर मान चुकी थी नूपुर
10 of 15
रियल एस्टेट की एक निजी कंपनी में सेल्स एंड मार्केटिंग टीम में काम करने वाली गाजियाबाद की नूपुर अग्रवाल के सिर पर फेम मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसेज 2015 का ताज सज गया है। बेहद मुश्किल से 15 दिन की छुट्टी लेकर वह इस प्रतियोगिता में शामिल हुई।
ताज मिलने से पहले ही खुद को फाइट से बाहर मान चुकी थी नूपुर
11 of 15
इस दौरान वह अंतिम बारह में जगह बनाने के बाद भी कई बार खुद को फाइट से बाहर मानती रही लेकिन हार माने बिना वह आगे बढ़ती रही और अंत में सभी को पीछे छोड़ते हुए जीत हासिल की। प्रतियोगिता में शामिल होने से लेकर जीतने तक उनका अनुभव कैसा रहा इसपर अमर उजाला के साथ बातचीत के कुछ खास अंश...।
ताज मिलने से पहले ही खुद को फाइट से बाहर मान चुकी थी नूपुर
12 of 15
प्रश्न: रियल एस्टेट कंपनी में जॉब करते हुए अचानक से इस प्रतियोगिता में शिरकत करने का ख्याल कैसे आया? उत्तर: मेरे दिमाग में लंबे समय से यह बात जहन में थी। मगर उसे बाहर नहीं ला पा रही थी। तभी मुझे अमर उजाला के माध्यम से मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसेज 2015 की जानकारी मिली तो सोचा अच्छा मौका है पहली बार मैं इस तरह के कंपटीशन में शामिल हुई। ऑफिस में बताकर आई हूं लेकिन प्राइवेट कंपनी में 15 दिन की छुट्टी लेना मुश्किल काम है। आज मेरी छुट्टी खत्म हो गई है।
ताज मिलने से पहले ही खुद को फाइट से बाहर मान चुकी थी नूपुर
13 of 15
प्रश्न: अंतिम बारह में जगह बनाने के बाद इस पूरे 14 दिन की ट्रेनिंग सेशन में कभी ख्याल आया कि छोड़ दूं मेरे बस की बात नहीं है? उत्तर: हंसते हुए....जी हां, ऐसे कई मौके आए जब लगा कि मैं औरों से पीछे हूं। क्योंकि उसमें कई ऐसे प्रतियोगी ऐसे थे जो पहले भी रैंप मॉडलिंग एसाइनमेंट कर चुके थे। जबकि मेरा तो पहली बार हाई हील पहनने का अनुभव था। ऐसे में जहां आप को हर मौके पर हाई हील पहनना बहुत मुश्किल होता है। लेकिन मैंने हार मानने से बेहतर लड़ाई जारी रखने का फैसला लिया।
ताज मिलने से पहले ही खुद को फाइट से बाहर मान चुकी थी नूपुर
14 of 15
प्रश्न: जब इसमें आप सिलेक्ट हुई और अंतिम बारह में पहुंची तो दोस्तों परिवार का क्या रिएक्शन था? उत्तर: इस मामले में मैं लकी हूं। मुझे सभी का सपोर्ट मिला। दोस्तों ने मेरा उत्साह बढ़ाया। पापा मम्मी ने सभी ने मुझे सपोर्ट किया, इसलिए मुझे और ताकत मिली। ऑफिस के दोस्तों ने मोटीवेट किया। ट्रेनिंग सेशन के दौरान ट्रेनर ने भी मुझे इस काबिल बनाया की मै जीत पाई।
ताज मिलने से पहले ही खुद को फाइट से बाहर मान चुकी थी नूपुर
15 of 15
ब्यूटी विद ब्रेन दिलाता है जीत मुग्धा गोडसे, अभिनेत्री और जज, मिस नॉर्थ इंडिया ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिता में सिर्फ ब्यूटी ही आपको जीत नहीं दिलाती है। ब्यूटी विद ब्रेन के साथ ही आप जीत की असली हकदार होती हैं। इस प्रतियोगिता में छोटे-बड़े सभी तरह के शहर की लड़कियां आई थीं। सभी अच्छी थीं। ऐसे में किसी एक को चुनना जजों के लिए थोड़ा मुश्किल होता है।