फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS : जानिए विदेशी मेहमानों को कैसे लुभा रहा है ट्रेड फेयर

Sun, 15 Nov 2015 12:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 14
प्रगति मैदान में शनिवार से शुरू 35 वें इंडिया-इंटरनेशनल ट्रेड फेयर के पहले दिन बिजनेस-टू-बिजनेस में करीब 50 हजार से अधिक दर्शकों ने मेक इन इंडिया थीम के तहत दीदार किया जबकि रविवार को आंकड़ा 60 हजार पार होने की संभावना है।
विज्ञापन

PICS : जानिए विदेशी मेहमानों को कैसे लुभा रहा है ट्रेड फेयर

2 of 14
मेला परिसर में दर्शकों को सबसे अधिक उत्तर प्रदेश पवेलियन में फतेहपुरी सीकरी का दीवाने खास, यमुना एक्सप्रेस वे के अलावा नवाबों के शहर लखनऊ का रूमी दरवाजा भा रहा है।
विज्ञापन

PICS : जानिए विदेशी मेहमानों को कैसे लुभा रहा है ट्रेड फेयर

3 of 14
दर्शक यहां खड़े होकर फोटो खींचवाने में सबसे अधिक इच्छुक दिखे। वहीं, हरियाणा पवेलियन दर्शकों को श्रीकृष्ण-अर्जुन का गीता सार समझाते हुए बेटियों के आगे बढ़ने की संभावना जता रहा है।

PICS : जानिए विदेशी मेहमानों को कैसे लुभा रहा है ट्रेड फेयर

4 of 14
इसके अलावा हिमाचल प्रदेश पवेलियन में बर्फीली वादियों के बीच पर्यटन व दो हजार वर्ष पुरानी चंबा की विरासत की कहानी बयां कर रही है।
विज्ञापन

PICS : जानिए विदेशी मेहमानों को कैसे लुभा रहा है ट्रेड फेयर

5 of 14
मेले में इस बार देश-विदेश के करीब सात हजार भागीदार हिस्सा ले रहे हैं। बिजनेस डेज के लिए टिकट ऑनलाइन मिल रही है जबकि प्रगति मैदान के गेट नंबर-1 व 2 के काउंटर पर भी इसकी बिक्री होगी।

विज्ञापन

PICS : जानिए विदेशी मेहमानों को कैसे लुभा रहा है ट्रेड फेयर

6 of 14
वहीं, शटल बस सर्विस के भीतर भी टिकट मिलेगा। इसके अलावा आईटीपीओ प्रगति मैदान के भीतर मेट्रो के टिकट काउंटर भी लगाए गए हैं। व्यापार मेले में 28 देश हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

PICS : जानिए विदेशी मेहमानों को कैसे लुभा रहा है ट्रेड फेयर

7 of 14
जिसमें इसमें अफगानिस्तान, मिस्र गणराज्य, भूटान, गुयाना, बांग्लादेश, चीन, बहरीन, क्यूबा, ईराक, केन्या, रूस, जर्मनी, हांगकांग, ईरान, इंडोनेशिया, जापान, दक्षिण कोरिया, कुवैत, किर्गिस्तान, मलेशिया, म्यामार, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका, थाइलैंड, तिब्बत, तुर्की, यूएई, यूगांडा व वियतनाम का राष्ट्रीय पेवेलियन है।

PICS : जानिए विदेशी मेहमानों को कैसे लुभा रहा है ट्रेड फेयर

8 of 14
इसके अलावा 31 राज्यों व केंद्र शासित राज्यों के साथ 30 केंद्रीय मंत्रालय और सरकारी उपक्रम शामिल हैं।

PICS : जानिए विदेशी मेहमानों को कैसे लुभा रहा है ट्रेड फेयर

9 of 14
खादी पवेलियन में सेल्फी विद महात्मा गांधी-
मेले में सेल्फी विद महात्मा गांधी सबसे अधिक ट्रेड में है, जोकि सोशल मीडिया के अलावा विदेशी मेहमान भी पसंद कर रहे हैं। खादी पवेलियन में खादी ग्रामोद्योग ने महात्मा गांधी को समर्पित थीम के तहत गांधी के सपनों का भारत में खादी वस्त्रों को उतारा है।

PICS : जानिए विदेशी मेहमानों को कैसे लुभा रहा है ट्रेड फेयर

10 of 14
मेले में पहली बार ब्राइडियल रेंज उतारी गयी है, जोकि पांच हजार से पचास हजार रुपये के बीच है। प्योर हेंडमेड सिल्क के परिधानों में कलरफुल डिजाइन बनाए गए हैं, जोकि दर्शकों को बेहद भा रहे हैं। खादी पवेलियन में केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने भी शिरक्त करते हुए प्रोडेक्ट की जानकारी ली। इसके अलावा प्रोडेक्ट पर बीस फीसदी तक छूट भी दी जा रही है।

PICS : जानिए विदेशी मेहमानों को कैसे लुभा रहा है ट्रेड फेयर

11 of 14
मेले में नहीं मिलेगा मोबाइल का सिग्नल-
मेला परिसर में प्रबंधन के लाख दावों के बाद भी पहले ही दिन मोबाइल खिलौना बनकर रह गए, क्योंकि विभिन्न मोबाइल कंपनियों के सिग्नल न मिलने के चलते दर्शकों को बेहद परेशानी हुई।

PICS : जानिए विदेशी मेहमानों को कैसे लुभा रहा है ट्रेड फेयर

12 of 14
विदेशी पवेलियन में एटीएम, दर्शक खुश-
ट्रेड फेयर में आने वाले दर्शक हॉल नंबर 18 में जरूर पहुंचते हैं, क्योंकि यहां पर अफगानिस्तान, कोरिया, चीन, ईरान, ईराक, यूएई, साउथ अफ्रीका, जापान, टर्की आदि देशों के स्टॉल होते हैं, जिसमें ब्यूटी प्रोडेक्ट, सजावटी, खाने-पीने आदि सामान होता है।

PICS : जानिए विदेशी मेहमानों को कैसे लुभा रहा है ट्रेड फेयर

13 of 14
इन विदेशी प्रोडेक्ट की सबसे अधिक डिमांड होती है। इसलिए आईटीपीओ ने हॉल नंबर 18 के अंदर विशेष रूप से दो एटीएम लगाए हैं, ताकि दर्शकों को पैसे निकालने के लिए परेशान न होना पड़े। इसके अलावा मोबाइल एटीएम भी जगह-जगह खड़ी मिलेंगी।

विज्ञापन

PICS : जानिए विदेशी मेहमानों को कैसे लुभा रहा है ट्रेड फेयर

14 of 14
कार-जीप की पार्किंग 125 रुपये में-
पेड पार्किंग भैरो मंदिर के नजदीक है। कार/जीप के लिए 125 रुपया, मोटर साइकिल पार्क करने के लिए 50 रुपया शुल्क रखा गया है। इसके अलावा चिड़ियाघर, पुराना किला व प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन पर भी गाड़ी खड़ी करने की सुविधा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें