फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: ऐसे उमड़ा किताबों पर प्यार, बुकफेयर में एक लाख दर्शक

विज्ञापन
1 of 6
प्रगति मैदान में पुस्तक मेले का दूसरा दिन हाउसफुल रहा। वीकेंड पर रविवार को प्रवेश द्वार खुलते ही दिल्लीवासी विश्व पुस्तक मेले में पहुंचने लगे थे। दोपहर बाद मेले के सभी हॉल में भारी भीड़ दिखी। इसमें बड़ी संख्या में कॉलेज जाने वाले छात्र भी थे और मम्मी-पापा के साथ चहलकदमी करते बच्चे भी। दूसरे दिन ही आम लोगों की दिलचस्पी से आयोजक के साथ प्रकाशक भी खुश नजर आए। आयोजकों के मुताबिक, शाम तक दर्शकों की संख्या एक लाख से ऊपर पहुंच गई। मेले में सबसे ज्यादा भीड़ अपने बच्चों के साथ-साथ चल रहे अभिभावकों की दिखी। स्टॉल पर वह बच्चों के फायदे की पुस्तकों को पलटते रहे। (सभी फोटो: विवेक निगम/अमर उजाला, नई दिल्ली)
विज्ञापन

PICS: ऐसे उमड़ा किताबों पर प्यार, बुकफेयर में एक लाख दर्शक

2 of 6
इनकी ज्यादा रुचि पढ़ाई के नए तरीके, ऑनलाइन सुविधाओं, माइंड गेम्स की बारीकियां जानने में थी। हॉल नंबर 14 के बाल मंडप में भारी भीड़ दिखी। अभिभावक यहां बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास से संबंधित पुस्तकों व कलर-पेसिंल, कलर बुक के साथ कॉमिक्स व कहानी की किताबों में व्यस्त नजर आए। दूसरी तरफ मंडप में जुगलबंदी नाम से एक संवाद सत्र के आयोजन का भी लुत्फ उठाया। लेखक दास बेनहूर व चित्रकार विकी आर्य ने बच्चों के साथ बात की। विकी आर्य ने जहां शैतान की कहानी का सचित्र प्रदर्शन किया। वहीं, दास बेनहूर ने कहानी सुनाई।
विज्ञापन

PICS: ऐसे उमड़ा किताबों पर प्यार, बुकफेयर में एक लाख दर्शक

3 of 6
पुस्तकों की खरीददारी के साथ दिल्लीवासी प्रगति मैदान में पिकनिक मनाते भी दिखे। हॉल के बाहर निकलने पर लोगों ने बच्चों के साथ लंबा समय बिताया, जबकि अंदर कैफेटेरिया के पास भी आईस्क्रीम, चाय-काफी के साथ समय गुजारा। लोगों ने मेले में घूमते-घूमते अगर थकान लगी तो रेड कारपेट पर बैठकर आराम फरमाया, वहीं भूख लगने पर वहीं खाना भी खाया। विश्व पुस्तक मेले में लजीज व्यंजनों को बनाने का गुर सिखाती पुस्तकों की भी भरमार है।

PICS: ऐसे उमड़ा किताबों पर प्यार, बुकफेयर में एक लाख दर्शक

4 of 6
मेले में गृहणियां खानपान की पुस्तकों को पलटती भी दिखीं। खास बात यह कि इस बार कई स्कूल से भी ऐसी पुस्तकों की मांग आ रही है। पुस्तकों में खास तौर से युवा माताओं के लिए बेहतर तरकीबें बताई गई हैं। कई पुस्तकों का बड़ा हिस्सा ‘रेसिपी फॉर यंग मम्मी’ पर है। सारी तरकीबें बहुत आसान तरीकों से समझाई गई हैं। प्रमुख प्रांतीय व्यंजन नामक पुस्तक में हर राज्य की प्रमुख डिश शामिल की गई हैं।
विज्ञापन

PICS: ऐसे उमड़ा किताबों पर प्यार, बुकफेयर में एक लाख दर्शक

5 of 6
हॉल नंबर-7 में विविध भाषा, एक राष्ट्र विषय पर पैनल चर्चा आयोजित की गई। इसके अलावा हरिंदर पतंगा और उनकी  मंडली ने भक्ति गीत, मीना ठाकुर ने शास्त्रीय नृत्य कचिपुड़ी व लोकनाथ दास ने मयूरभज छऊ का प्रदर्शन किया। हॉल नंबर 8 में संस्कृत साहित्य पर एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें डॉ. चांद किरण सलूजा, जीतराम भट्ट, व डॉ. चंद्रभूषण झा ने अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

PICS: ऐसे उमड़ा किताबों पर प्यार, बुकफेयर में एक लाख दर्शक

6 of 6
वहीं, कन्फ्यूशियस सूक्ति संग्रह, जनता का सचिव व हिंदी-चीनी वार्तालाप का विमोचन हुआ। हॉल नंबर 8 में ही इमाम अहमद रजा अकादमी की तरफ से सूफीवाद पर संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें शुजात अली कादरी, अखलाक उस्मानी ने अपने विचार व्यक्त किए। वहीं, एमबीडी ग्रुप की तरफ से आधुनिकतम तकनीकों के आधार पर अपने उत्पाद मेले में उतारे हैं। इसमें खासतौर से ई-लर्र्निंग, ई-कॉमर्स आदि से जुड़ी पाठ्य सामग्री शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें