फुटबाल का मैदान, दो टीमों के बीच मुकाबला और फिर एक निर्णायक फैसला। सब कुछ बेहद सामान्य था। लेकिन ये भारतीय महिला फुटबाल के लिए बेहद खास पल था और देश को ये गौरव का पल दिया था अदिति चौहान ने।
विज्ञापन
पहली भारतीय महिला जिसने फुटबाल की दुनिया में रचा इतिहास
2 of 14
रविवार को जब भारतीय टीम की गोलकीपर अदिति चौहान एफए वीमेन प्रीमियर लीग में वेस्ट हाम लेडिज टीम की ओर से खेलने उतरी तो दर्शकों और फुटबाल प्रेमियों के लिए एक सामान्यत बात थी। ये मैच कॉवेन्ट्री यूनाइटेड की 5-0 से जीत पर खत्म हुआ।
विज्ञापन
पहली भारतीय महिला जिसने फुटबाल की दुनिया में रचा इतिहास
3 of 14
लेकिन अदिति चौहान की मौजूदगी इस मैच में भारत के लिए बेहद खास रही। इस मैच के साथ ही वे नेशनल टीम से इंग्लैंड में प्रतिस्पर्द्धी फुटबाल खेलने वाली पहली खिलाड़ी बन गई।
पहली भारतीय महिला जिसने फुटबाल की दुनिया में रचा इतिहास
4 of 14
ये कारनामा किसी भी महिला फुटबाल खिलाड़ी के लिए साधारण नहीं हो सकता। वह भी तब, जबकि उसने ऐसे देश से फुटबाल शुरु किया हो, जहां खेल की दूनिया केवल क्रिकेट के ईद-गिर्द ही घूमती है।
विज्ञापन
पहली भारतीय महिला जिसने फुटबाल की दुनिया में रचा इतिहास
5 of 14
दिल्ली की रहने वाली 22 साल की अदिति के साथ पिछले सेशन में थर्ड टीयर लंदन क्लब ने लेसीसेट्यर यूनिवर्सिटी में एक साल के लिए अनुंबंध किया था।
विज्ञापन
पहली भारतीय महिला जिसने फुटबाल की दुनिया में रचा इतिहास
6 of 14
जहां से उन्होंने स्पोर्ट्स मैनेजमेंट में एमएससी किया था। अदिति ने वेस्ट हाम लेडिज के अधिकारिक यू-ट्यूब चैनल से कहा कि उनके लिए इस बेहतर लीग में बेहतर खिलाड़ियों के साथ खेलना एक अहम कदम है।
विज्ञापन
पहली भारतीय महिला जिसने फुटबाल की दुनिया में रचा इतिहास
7 of 14
वे लीग को लेकर उत्साहित हैं। वे आगे भी वेस्ट हाम के लिए खेलना चाहती हैं। जर्मन गोलकीपर मैन्यूल न्यूएर और अर्जेंटीना स्टार लियोनेल मेस्सी अदिति के पसंदीदा फुटबाल खिलाड़ियों में से है।
पहली भारतीय महिला जिसने फुटबाल की दुनिया में रचा इतिहास
8 of 14
हालांकि अदिति से पहले दिल्ली में ही जन्मी तनवी हंस एक मीडफील्डर के तौर पर एफ सी क्लब ज्वॉइन करने से पहले इंग्लैंड मे खेल चुकी है। तनवी फिलहाल के ब्रिटिश नागरिक हैं।
पहली भारतीय महिला जिसने फुटबाल की दुनिया में रचा इतिहास
9 of 14
भारत में महिला फुटबाल खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए भी अदिति चौहान का ये रिकॉर्ड है जश्न का मौका है। देश में पुरुषों के लिए इंडियन सुपर लीग एक बेहतर फुटबाल मंच के तौर पर सामने आया है।
पहली भारतीय महिला जिसने फुटबाल की दुनिया में रचा इतिहास
10 of 14
लेकिन यहां महिलाओं के लिए कोई भी टॉप-टीयर लीग नहीं है। ये और भी अफसोसजनक इसलिए है क्योंकि वर्ल्ड रैंकिंग में भारत की महिला फुटबाल टीम की रैंकिंग 55 है। जबकि पुरुषों की फुटबाल टीम की रैंकिंग 156 है।
पहली भारतीय महिला जिसने फुटबाल की दुनिया में रचा इतिहास
11 of 14
क्लब के मुताबिक अदिति को उन्होंने अपनी टीम में अंतिम समय में शामिल किया। वे भारतीय राष्ट्रीय फुटबाल टीम अंडर-19 की ओर से मलेशिया में एफसी क्वालिफायर खेल चुकी हैं।
पहली भारतीय महिला जिसने फुटबाल की दुनिया में रचा इतिहास
12 of 14
अदिति का फुटबाल जीवन तब शुरू हुआ जब उनके स्कूल कोच ने उन्हें दिल्ली अंडर-19 टीम के लिए ट्रायल की प्रैक्टिस के लिए कहा।
पहली भारतीय महिला जिसने फुटबाल की दुनिया में रचा इतिहास
13 of 14
अदिति का साउथ एशियन फेडरेशन वीमेन कप 2013 में भारत की जीत में अहम योगदान रहा था। इतना ही नहीं अदिति इंचियोन एशियन गेम्स 2014 में भी भारत की ओर से खेल चुकी हैं।
पहली भारतीय महिला जिसने फुटबाल की दुनिया में रचा इतिहास
14 of 14
अदिति को साइन करने के बाद वेस्ट हाम लेडिज क्लब ने रविवार को ट्वीट किया था कि ये भारतीय फुटबाल के लिए बड़ी खबर है कि उनके क्लब ने भारतीय मूल की गोलकीपर को अपनी टीम में शामिल किया है।