फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics : कार फ्री डे पर सरपट दौड़ी कारें, सहमे रहे साइकिल सवार

Tue, 27 Oct 2015 08:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
1 of 9
साइबर सिटी की सड़कों पर सरपट दौड़ती कारें और इनसे सहमे साइकिल सवारों को देख लोग यही सवाल कर रहे थे कि आखिर यह कैसा कार फ्री डे। सड़कों पर रोज से अधिक कारें आ और जा रही थीं। साइकिल वालों के लिए फर्राटा भरती कारों के बीच से निकलना जान को जोखिम में डालने जैसा था।
विज्ञापन

Pics : कार फ्री डे पर सरपट दौड़ी कारें, सहमे रहे साइक‌िल सवार

2 of 9
जो भी सड़कें कार फ्री के लिए इस्तेमाल हो रही हैं, वहां भी कारों का रेला अभियान को पतीला लगाता नजर आया। इफको चौक से शंकर चौक वाली रोड पर जाम लोगों को काफी देर परेशान करता रहा। नो पार्किंग में खड़े वाहनों को रोकने में भी पुलिस नाकाम दिखी। यह नजारा शहर में मंगलवार को कार फ्री डे अभियान के छठे संस्करण में दिखा।
विज्ञापन

Pics : कार फ्री डे पर सरपट दौड़ी कारें, सहमे रहे साइक‌िल सवार

3 of 9
इससे पहले अंतरराष्ट्रीय गोल्फर ज्योति रंधावा ने अभियान का आगाज किया और साइकिल रैली में हिस्सा लिया। रैली शहर के हुडा सिटी सेंटर से शुरू होकर शिव नादर स्कूल तक गई। वहां स्कूल के विद्यार्थी भी इसमें भागीदारी की। रैली का नेतृत्व गुड़गांव के संयुक्त पुलिस आयुक्त सौरभ सिंह ने किया। शिव नादर स्कूल से साइकिल रैली डेल कार्यालय, अमेरिकन एक्सप्रेस होते हुए जेनपैक्ट के कॉरपोरेट ऑफिस जाकर समाप्त हुई।

Pics : कार फ्री डे पर सरपट दौड़ी कारें, सहमे रहे साइक‌िल सवार

4 of 9
कार फ्री डे में शामिल होने आए ज्योति रंधावा ने कहा कि गुड़गांव एक शानदार शहर है। इसे प्रदूषण और जाम मुक्त रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। कार फ्री अभियान एक अच्छी शुरूआत है। इसे सफल बनाना सिर्फ पुलिस, कॉरपोरेट या अन्य संगठनों का ही दायित्व नहीं है।

विज्ञापन

Pics : कार फ्री डे पर सरपट दौड़ी कारें, सहमे रहे साइक‌िल सवार

5 of 9
प्रत्येक व्यक्ति को इसमें अपना योगदान देना होगा। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक जाम गुड़गांव की बड़ी समस्या है। इसे सड़कों से कारों के बोझ को कम करके ही दूर किया जा सकता है। इसके लिए लोगों को सार्वजनिक वाहनों का इस्तेमाल करना चाहिए।  इसके लिए गुड़गांव में डीएमआरसी मेट्रो, रैपिड मेट्रो, शटल बसें और सिटी बसों की सहूलियत है।
विज्ञापन

Pics : कार फ्री डे पर सरपट दौड़ी कारें, सहमे रहे साइक‌िल सवार

6 of 9
जाम ने किया हलाकान-
कार फ्री अभियान के दौरान इफ्को चौक, शंकर चौक, उद्योग विहार, साइबर पार्क, सिग्नेचर टावर और एमजी रोड पर दिन भर जाम रहा। एक्सप्रेस-वे पर भी वाहनों की गति काफी धीमी रही। लोगों की शिकायत है कि पुलिस का पूरा ध्यान कार फ्री अभियान में लगा रहा, इस कारण अन्य हिस्साें में जाम की समस्या गंभीर रही।
विज्ञापन

Pics : कार फ्री डे पर सरपट दौड़ी कारें, सहमे रहे साइक‌िल सवार

7 of 9
शटल बसों को नहीं मिले यात्री-
अभियान के दौरान ओला कैब्स, ऑटोएनकैब्स, शटल बस डॉट कॉम और फ्यूल बचाओ डॉट कॉम ने अपनी-अपनी शटल बसें चलाईं थीं। इसकी संख्या भी भरपूर थी। उद्योग विहार क्षेत्र में यह अधिक देखीं गईं। मगर, इन्हें दिन भर यात्रियों का टोटा रहा। बार-बार के जागरूकता अभियान के बाद भी लोग सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल की अपेक्षा निजी वाहनों पर अधिक भरोसा कर रहे हैं।

Pics : कार फ्री डे पर सरपट दौड़ी कारें, सहमे रहे साइक‌िल सवार

8 of 9
कॉरपोरेट सेक्टर रहा चुस्त-
कार फ्री अभियान सफल रहा कि नहीं बिना इस चक्कर में पड़े कॉरपोरेट दिग्गज इसमें अपना योगदान देते नजर आए। नगारो, जेनपैक्ट और डेल सहित अन्य कई कंपनियों के अधिकारी और कर्मचारियों ने अपने यहां आने वाली कारों में कटौती की थी।
विज्ञापन

Pics : कार फ्री डे पर सरपट दौड़ी कारें, सहमे रहे साइक‌िल सवार

9 of 9
कार फ्री टीम की सदस्य तेसारिका भट्ट ने कहा कि कार फ्री अभियान के लिए लोग मानसिक स्तर पर तैयार हो रहे हैं। धीरे-धीरे लोग इसे अपना जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें