फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरकार गिरफ्तार कर लिए गए फरार चल रहे आप विधायक सुरेंद्र

विज्ञापन
1 of 7
आप के दिल्ली कैंट से विधायक कमांडो सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया है। सुरेंद्र के साथ ड्राइवर पंकज और सहायक प्रवीण को भी गिरफ्तार किया गया है। उन पर एनडीएमसी कर्मचारियों से मारपीट व जातिसूचक शब्द कहने का आरोप है। सभी को पार्लियामेंट थाने में रखा गया था। पुलिस शनिवार को उन्हें कोर्ट में पेश करेगी। (सभी फोटो: विवेक निगम/अमर उजाला, नई दिल्ली)
विज्ञापन

आखिरकार गिरफ्तार कर लिए गए फरार चल रहे आप विधायक सुरेंद्र

2 of 7
पुलिस के मुताबिक हरियाणा, झज्जर के छर्रा गांव निवासी कमांडो सुरेंद्र सिंह, पंकज और प्रवीण को शुक्रवार शाम को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। इसके बाद शुक्रवार शाम करीब 7 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया गया। विधायक के खिलाफ मामला दर्ज होने पर पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए कई बार नोटिस भेजा था, मगर वह नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन

आखिरकार गिरफ्तार कर लिए गए फरार चल रहे आप विधायक सुरेंद्र

3 of 7
पिछले सप्ताह सुरेंद्र, अलका लांबा व आप नेताओं के साथ पुलिस मुख्यालय में गिरफ्तारी देने पहुंच गए थे। उस समय पुलिस आयुक्त ने आप विधायकों को सहयोग करने के लिए कहा था। इसके बाद विधायक जांच में शामिल हुए। उनसे कई दौर की पूछताछ की गई। शुक्रवार शाम को जब उनको पूछताछ के लिए बुलाया तो उन्हें इस बात की भनक नहीं थी कि गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आखिरकार गिरफ्तार कर लिए गए फरार चल रहे आप विधायक सुरेंद्र

4 of 7
एनडीएमसी के  सेनेटरी इंस्पेक्टर रामजीवन मीणा ने सुरेंद्र सिंह के खिलाफ तुगलक रोड थाने में 4 अगस्त को एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें सफाई कर्मचारी मुकेश के साथ मारपीट, अपहरण करने, जाति सूचक शब्दों को प्रयोग करने और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगाया गया था। एसटी/एससी की धारा लगने के बाद एसीपी स्तर का अधिकारी मामले की जांच करता है। इसलिए मामले की जांच एसीपी पार्लियामेंट को सौंपी गई थी। विधायक से पार्लियामेंट थाने में पूछताछ चल रही थी।

विज्ञापन

आखिरकार गिरफ्तार कर लिए गए फरार चल रहे आप विधायक सुरेंद्र

5 of 7
अमर उजाला ने अपने 9 अगस्त के अंक में इस बात को प्रकाशित किया था कि कमांडो सुरेंद्र सिंह की गिरफ्तारी तय है। शुरुआत में तो वह पूछताछ में शामिल नहीं हो रहे थे। ऐसे में पुलिस को उन्हें गिरफ्तार करने का रास्ता खुल गया था।
विज्ञापन

आखिरकार गिरफ्तार कर लिए गए फरार चल रहे आप विधायक सुरेंद्र

6 of 7
पुलिस का कहना है कि  सीआरपीसी में प्रावधान है कि अगर नोटिस देने के बाद भी व्यक्ति पूछताछ में शामिल नहीं होता तो उसे पुलिस गिरफ्तार कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिरकार गिरफ्तार कर लिए गए फरार चल रहे आप विधायक सुरेंद्र

7 of 7
विधायक के खिलाफ जिन धाराओं में मामला दर्ज किया गया है उनमें उसे अग्रिम जमानत नहीं मिल सकती। ऐसे में उनका गिरफ्तार होना तय था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें