बदरपुर इलाके में बृहस्पतिवार रात तेज रफ्तार ट्राला आगे चल रही वैगनआर कार पर चढ़ गया, जिससे कार में सवार छह लोगों की मौत हो गई। कार सवार सभी लोग इस तरह फंस गए थे कि करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद उन्हें निकाला गया। बदरपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्राला चालक लक्ष्मण को गिरफ्तार कर लिया है। (सभी फोटो: ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली)
विज्ञापन
तस्वीरें: ड्राइवर को आई नींद, छह को निगल गया जबरदस्त हादसा
2 of 6
ट्राला चालक ने बताया कि उसे नींद आ गई थी, जिससे ट्राला पर उसका नियंत्रण नहीं रहा। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार ये सड़क दुर्घटना बृहस्पतिवार रात करीब 12.22 बजे बदरपुर टोल फ्लाईओवर पर हुई। मधुबनी, बिहार का रहने वाला राजू (26) वैगनआर को टैक्सी के रूप में चलाता था। वह परिवार के साथ मदनपुर खादर इलाके में रहता था।
विज्ञापन
तस्वीरें: ड्राइवर को आई नींद, छह को निगल गया जबरदस्त हादसा
3 of 6
इसके पास मधुबनी से उसके परिवार के लोग राजकुमार (38)
और मदन (22), रामाशीष (26) आए थे। गांव नगला किला, अलीगढ़ निवासी हरिशंकर
राठौर (28) सरिता विहार में मेट्रो साइट पर फोरमैन का काम करता था। मैनुपरी
निवासी अवधेश उर्फपाती(25) पेशे से ड्राइवर था। इन सब लोगों ने
बृहस्पतिवार रात पार्टी की थी।
तस्वीरें: ड्राइवर को आई नींद, छह को निगल गया जबरदस्त हादसा
4 of 6
बताया जा रहा है कि पार्टी में शराब भी पी थी। खाना खाने के बाद ये लोग फरीदाबाद की तरफ घूमने के लिए वैगनआर कार से जा रहे थे। कार को राजू चला रहा था।
विज्ञापन
तस्वीरें: ड्राइवर को आई नींद, छह को निगल गया जबरदस्त हादसा
5 of 6
आली गांव के पास बदरपुर टोल फ्लाईओवर पर एक ट्राला ने कार को पीछे से राइट साइड में टक्कर मार दी। इससे कार राइट साइड में ट्राला के आगे घूम गई और ट्राला उसके ऊपर चढ़ गया।
तस्वीरें: ड्राइवर को आई नींद, छह को निगल गया जबरदस्त हादसा
6 of 6
कार ट्राला व डिवाइडर के बीच में फंस गई। किसी राहगीर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंस लोगों को निकाला गया। इनमें चार की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि हरिशंकर व अवधेश की अपोलो अस्पताल में मौत हो गई।