दिल्ली सरकार की पूर्व मंत्री व आम आदमी पार्टी (आप) की मंगोलपुरी विधायक राखी बिड़लान विवादों में हैं। बुधवार देर रात बर्थडे पार्टी में बधाई देने पहुंचे किराड़ी विधायक ऋतुराज का उनके इलाके के कुछ लोगों ने विरोध किया। इसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ। दोनों तरफ से हाथापाई और धक्कामुक्की भी हुई।
विज्ञापन
बर्थडे पर राखी बिड़लान को मिली SUV, हुआ बवाल
2 of 7
पार्टी में राखी व ऋतुराज के डांस, रिबन लगी स्कॉर्पियो व विधायक का विरोध करने आए लोगों से मारपीट का वीडियो लीक होने पर ‘आप’ को घेरने का काम विपक्षियों ने शुरू कर दिया। आरोप है कि किसी ने ‘आप’ विधायक को महंगी गाड़ी गिफ्ट दी है। हालांकि पार्टी ने दोनों आरोपों का सिरे से नकार दिया है। जबकि मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
बर्थडे पर राखी बिड़लान को मिली SUV, हुआ बवाल
3 of 7
जानकारी के मुताबिक, मंगोलपुरी में बुधवार देर रात राखी की बर्थडे पार्टी थी। वह समर्थकों के साथ डांस कर रही थीं। इसी बीच ऋतुराज भी पहुंचे। करीब 10 मिनट बाद ऋतुराज के इलाके के कुछ लोग आए और एक हत्याकांड को लेकर धरना देने लगे। लोगों का कहना था कि कुछ दिनों पहले किराड़ी में गुरुदास नाम के युवक की हत्या हुई थी।
बर्थडे पर राखी बिड़लान को मिली SUV, हुआ बवाल
4 of 7
आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर मृतक के परिजन अनशन पर बैठे हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। उन्हें सूचना मिली थी कि मुख्यमंत्री केजरीवाल पार्टी में आ रहे हैं। इसलिए फरियाद करने पहुंचे। बिड़लान के समर्थकों ने प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की। लेकिन आरोप है कि उनके न हटने पर दोनों तरफ से जमकर हाथापाई और धक्कामुक्की हुई।
विज्ञापन
बर्थडे पर राखी बिड़लान को मिली SUV, हुआ बवाल
5 of 7
कुछ समर्थक मुंह पर कपड़ा बांधकर मारपीट करते हुए भी वीडियो में दिखाई दे रहे हैं। दूसरी तरफ आरोप लग रहा है कि बर्थडे पार्टी में बिड़लान को स्कॉर्पियो गिफ्ट में दी गई।
विज्ञापन
बर्थडे पर राखी बिड़लान को मिली SUV, हुआ बवाल
6 of 7
राखी का कहना है कि मारपीट का कोई प्रमाण होगा तो दिखाना। कुछ असामाजिक तत्व काफी दिनों से ऋतुराज को परेशान कर रहे थे। वह उनका पीछा करते-करते पार्टी में पहुंच गए। उन लोगों ने हम दोनों पर हमला करने की कोशिश की। किसी तरह उन्हें मौके से हटाया गया।
वहीं, ‘आप’ प्रवक्ता दिलीप पांडेय का कहना है कि गाड़ी गिफ्ट में नहीं दी गई है। स्कॉर्पियो अखिल प्रताप नामक कार्यकर्ता की है। ताज महल के सामने खड़े होकर फोटो खिंचाने से वह किसी का नहीं हो जाता इसी तरह गाड़ी के सामने किसी के तस्वीर खिंचाने से वह उसकी नहीं होती। बुराड़ी में जुए का रैकेट चलता था। ऋतुराज ने उस पर रोक लगवा दी। इससे वहां के कुछ उपद्रवी उनके पीछे पड़े थे। इन्हीं लोगों की वजह से हंगामा हुआ।