फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: कई राउंड फायरिंग के बाद कमरे में फैला था खून ही खून

विज्ञापन
1 of 7
दादरी थाना क्षेत्र के आमका गांव में सोमवार रात 8 बजे पुलिस की घेराबंदी तोड़कर साथियों समेत भागे बदमाश दीपक भाटी से पुलिस की मंगलवार सुबह हबीबपुर गांव में फिर मुठभेड़ हो गई। गोली लगने से वह घायल हो गया। बदमाश यहां अपनी मां से मिलने आया था। पुलिस ने बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि उसकी मां और बहनोई को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान गोली लगने से सिपाही राशिद भी घायल हो गया। (सभी फोटो: अमित/अमर उजाला, नोएडा)
विज्ञापन

तस्वीरें: कई राउंड फायरिंग के बाद कमरे में फैला था खून ही खून

2 of 7
पुलिस के मुताबिक, आमका गांव के पास मुठभेड़ के दौरान बुलंदशहर के जहांगीराबाद निवासी बदमाश दीपक भाटी दो साथियों के साथ फरार हो गया था। दादरी कासना, सूरजपुर और इकोटेक थर्ड थाना पुलिस उसकी तलाश में दबिशें दे रहीं थीं। पुलिस को सूचना मिली कि दीपक भाटी हबीबपुर गांव में अपनी मां से मिलने आया है। उसकी मां यहां चार मंजिला मकान में किराये के कमरे में रहती है।
विज्ञापन

तस्वीरें: कई राउंड फायरिंग के बाद कमरे में फैला था खून ही खून

3 of 7
बदमाश का बहनोई फरीदाबाद जिले के मुजेशर थाना क्षेत्र निवासी लबीश भी वहां मौजूद था। सुबह 10:30 बजे पुलिस के मुखबिर ने उस कमरे की कुंदी लगाकर ताला लगा दिया, जिसमें दीपक, उसकी मां और बहनोई थे। थोड़ी देर बाद ही कासना, सूरजपुर और इकोटेक कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और चार मंजिला मकान को घेर लिया।

तस्वीरें: कई राउंड फायरिंग के बाद कमरे में फैला था खून ही खून

4 of 7
दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुईं। गोली लगने से दीपक भाटी घायल हो गया। पुलिस ने दावा किया कि खुद की गोली लगने से वह घायल हुआ है। पुलिस ने उसे मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना स्थल पर मौजूद मकान मालिक (युवती) ने बताया कि दरवाजे में ताला लगे होने की बात दीपक ने उसको फोन पर बताई थी।
विज्ञापन

तस्वीरें: कई राउंड फायरिंग के बाद कमरे में फैला था खून ही खून

5 of 7
वह दरवाजा खुलवाने के लिए कह रहा था। जब तक युवती वहां पहुंचती तब कई राउंड फायरिंग हो चुकी थी। पुलिस की टीम मौजूद थी और पूरे कमरे में खून फैला था।

विज्ञापन

तस्वीरें: कई राउंड फायरिंग के बाद कमरे में फैला था खून ही खून

6 of 7
कासना कोतवाली प्रभारी अनिल प्रताप ने बताया कि दीपक से 20 जनवरी को इंदिरापुरम थाने से लूटी हुई होंडा आमेज कार और 28 जनवरी को परीचौक से लूटी कार बरामद हुई है। इसके अलावा दो पिस्टल, 32 बोर के 3 कारतूस और चार खोखे समेत 6 मोबाइल फोन बरामद किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: कई राउंड फायरिंग के बाद कमरे में फैला था खून ही खून

7 of 7
पुल‌िस के मुताब‌िक मुठभेड़ में बदमाश दीपक भाटी को गोली लगी है। उसका इलाज चल रहा है। उसके बहनोई और मां को गिरफ्तार कर लिया है। दीपक पर ग्रेटर नोएडा, मेरठ और गाजियाबाद के थानों में लूट समेत 15 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें