सर्द हवाओं में बोन फायर की तपिश जहां लोगों को सुकुन दे रही थी। वहीं ढोल पर थिरकते हर किसी के कदम देश की समृद्ध संस्कृति की बानगी, मौका था लोहड़ी पर्व का। दिल्ली-एनसीआर में पर्व कोई भी हो यहां उसका रंग काफी बेजोड़ होता है। शनिवार को शहर में 50 से अधिक स्थानों पर लोहड़ी का पर्व बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
विज्ञापन
2 of 12
lohri
- फोटो : अमर उजाला
जश्न की ऐसी महफिल सजी की हर कोई इस माहौल में सरोबार हो गया। शहर के सेक्टरों, कॉलोनियों और स्कूल-कॉलेजों में भी यह पर्व बड़े ही भव्य रूप मनाया गया। लोग एक दूसरे को लोहड़ी की बधाईयां दी। ढोल-नगारों की थाप पर भांगड़ा डाला और गिद्दा पाया।
विज्ञापन
3 of 12
lohri
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब की लोक संस्कृति से जुड़ा लोहड़ी पर्व शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। सिख व पंजाबी समुदाय के लोगों ने इसे बड़े ही उल्लास के साथ मनाया।
4 of 12
lohri
- फोटो : अमर उजाला
गुरुद्वारों में सभी ने मथ्था टेका। लोगों ने विभिन्न स्थानों पर आग जला उसके चारों ओर नृत्य किया। लोहड़ी जलाकार पूजा अर्चना करने वालों की संख्या हर स्थान पर भरपूर रही।
विज्ञापन
5 of 12
lohri
- फोटो : अमर उजाला
ढोल नगाड़ों की थाप पर भांगड़ा एवं गिद्धा नृत्य करने वालों की खुशियों का ठिकाना रहीं रहा। स्कूल-कॉलेज से लेकर कॉरपोरेट दफ्तर में भी इसकी धूम रही। इस पर्व के माध्यम से पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
6 of 12
lohri
- फोटो : अमर उजाला
पंजाबी समुदाय के लोगों का कहना है कि यह पर्व सर्दी की विदाई के रूप में मनाया जाता है। लोहड़ी पर्व सामूहिक रूप से गुरुद्वारे में भी आयोजित किया गया। यहां शबद और कीर्तन का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन
7 of 12
lohri
- फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर संगत को मूंगफली, रेवड़ी, गजक, तिल, मक्का के फूले बांटे गए। उसके बाद लोहड़ी जलाई गई।
8 of 12
lohri
- फोटो : अमर उजाला
लोगों ने लोहड़ी की परिक्रमा की व अगिभन देव को तिल, मुंगफली, पॉपकॉर्न समर्पित किए गए।
9 of 12
lohri
- फोटो : अमर उजाला
अगिभन के चारों ओर ढोल बजाकर लोगों ने नृत्य किया तथा लोहड़ी से संबंधित लोक गीत भी गाए गए। लोहड़ी पर्व पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में कई नव विवाहित दंपति शामिल हुए।
10 of 12
lohri
- फोटो : अमर उजाला
वहीं कई परिवार अपने नवजात बच्चों को लेकर भी पहुंचे। इन लोगों ने विशेष तौर पर पूजा अर्चना कर वैवाहिक जीवन को सुखमय व्यतीत करने की मंगल कामना की। वहीं नवजातों के लिए दीर्घायु की कामना की गई।
11 of 12
lohri
- फोटो : अमर उजाला
केआईआईटी व अतुल कटारिया द्वारा की लोहड़ी का पर्व को बड़े धूमधाम से मनाया गया। इसी तरह से शहर के सेक्टर-14 में भी इसका धूमधाम से मानया गया।
इस दौरान लोगों ने सुंदर मुंदरीए होए, तेरा कौन बचारा होए, दुल्ला भट्टी वाला होए, दुल्ला भट्टी वाला होए, दुल्ले घी ब्याही होए, सेर शक्कर पाई होए व कुड़ी दे लेखे लाई होए गीत गाकर भी खुशी मनाई। सोशल साइट पर भी लोहड़ी छायी रही।