नई दिल्ली रेलवे स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
जहां हादसा, वहां नहीं थी सीसीटीवी
पुलिस की जांच के दौरान घटनास्थल का दौरा किया और वहां के सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में किया। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि जिस जगह पर घटना हुई है, वहां कोई सीसीटीवी कैमरा मौजूद नहीं था। जिसकी वजह से घटना के सही कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। इसके बाद पुलिस ने घटना में घायल हुए करीब दस लोगों के बयान दर्ज कर लिया है।