फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब केजरीवाल की बात पर ठहाके मारकर हंसे अनिल बैजल, मुद्दतों में दिखती है ऐसी तस्वीर

Thu, 09 Aug 2018 03:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
kejriwal baijal - फोटो : pti
राजनीति के गलियारों में ऐसी तस्वीरें बहुत कम देखने को मिलती हैं जब धुर विरोधी दो लोग एक-दूसरे की बात पर ठहाके लगाकर हंसे। लेकिन जब ऐसी तस्वीरें सामने आती हैं तो किसी सुखद एहसास से कम नहीं होतीं। ऐसा ही एक नजारा गुरुवार को दिल्ली के राजनिवास(एलजी हाउस) पर देखने को मिला।
विज्ञापन

2 of 7
justice rajendra menon swearing in ceremony - फोटो : pti
गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस का शपथ ग्रहण समारोह राजनिवास में आयोजित किया गया। इस अवसर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल अनिल बैजल दोनों की सीट अगल-बगल ही लगी थी। दोनों के बीच में बातचीत चल रही थी कि केजरीवाल ने अचानक कुछ ऐसा कहा कि एलजी बैजल दहाड़े मारकर हंसने लगे।
विज्ञापन

3 of 7
justice rajendra menon swearing in ceremony - फोटो : pti
यह मोमेंट पत्रकारों के कैमरे कैसे मिस कर सकते थे तो बस ये तस्वीर कैद हो गई और कह सकते हैं फोटो ऑफ द डे बन गई।

4 of 7
justice rajendra menon - फोटो : pti
बता दें कि आज न्यायाधीश राजेंद्र मेनन ने दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में राजनिवास में शपथ ग्रहण की।
विज्ञापन

5 of 7
justice rajendra menon - फोटो : pti
इससे पहले जस्टिस गीता मित्तल हाईकोर्ट की कार्यवाहक चीफ जस्टिस थीं और अपने फैसलों की वजह से काफी जानी गईं। कोर्ट परिसर में एक याचिका लेकर आए बच्चों के एक समूह को कोर्ट में अपने खर्च पर समोसा और फ्रूटी पार्टी कराना काफी चर्चा में रहा था। अब वह जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस का पदभार ग्रहण करेंगी।
विज्ञापन

6 of 7
anshu prakash kejriwal - फोटो : pti
बता दें कि जस्टिस राजेंद्र मेनन दिल्ली से पहले पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस थे। शपथ ग्रहण समारोह में जाते वक्त केजरीवाल और मुख्य सचिव अंशु प्रकाश की ये तस्वीर भी काफी रोचक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
justice rajendra menon - फोटो : pti
केजरीवाल ने चीफ जस्टिस को दी बधाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें