लंबी खामोशी के बाद मौसम ने शुक्रवार को एकदम से करवट ली। ठंडी हवाओं ने लोगों को जनवरी में पहली बार ठंड का अहसास कराया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और राजस्थान के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। (सभी फोटो: अनिल कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली) (सौम्य मिश्र/अमर उजाला, नोएडा)
विज्ञापन
तस्वीरें: देहरादून से भी अधिक ठंडा रहा दिल्ली-एनसीआर
2 of 8
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में बने एंटी साइक्लोन के कारण आ रही नमी की वजह से मौसम बदल गया है। आने वाले दिनों में पहाड़ों पर बर्फबारी तो मैदानों में बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
तस्वीरें: देहरादून से भी अधिक ठंडा रहा दिल्ली-एनसीआर
3 of 8
दिल्ली-एनसीआर शुक्रवार को देहरादून से भी अधिक ठंडा रहा। मौसम विभाग के अनुसार देहरादून का अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री, जबकि दिल्ली और नोएडा का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
तस्वीरें: देहरादून से भी अधिक ठंडा रहा दिल्ली-एनसीआर
4 of 8
गुड़गांव में अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रोहतक का अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
तस्वीरें: देहरादून से भी अधिक ठंडा रहा दिल्ली-एनसीआर
5 of 8
इसी तरह धर्मशाला का अधिकतम तापमान 15 और शिमला का 14.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया। राजस्थान के पिलानी और हरियाणा के नारनौल में न्यूनतम तापमान मैदानों में सबसे कम 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
विज्ञापन
तस्वीरें: देहरादून से भी अधिक ठंडा रहा दिल्ली-एनसीआर
6 of 8
मौसम वैज्ञानिक डॉ. रंजीत सिंह ने बताया कि पहाड़ों से ठंडी हवाएं चल रही हैं। एक से दो दिन में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट संभावित है।
विज्ञापन
तस्वीरें: देहरादून से भी अधिक ठंडा रहा दिल्ली-एनसीआर
7 of 8
विक्षोभ का एक हिस्सा उत्तर भारत में आगे की ओर बढ़ रहा है। इसके असर से पूर्वी यूपी में 18 और 19 जनवरी को बारिश की संभावना है।
तस्वीरें: देहरादून से भी अधिक ठंडा रहा दिल्ली-एनसीआर
8 of 8
एक और पश्चिमी विक्षोभ 18 जनवरी को जम्मू-कश्मीर पर सक्रिय होगा। इसके असर से जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में 18 तथा 19 जनवरी को बर्फबारी/बारिश हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बिहार में 19 जनवरी को कहीं-कहीं पर बारिश की संभावना है।