द्वारका इलाके में शुक्रवार सुबह एक निर्माणाधीन अस्पताल की बेसमेंट की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से उसके मलबे के नीचे दबकर तीन मजदूरों की मौत हो गई। जबकि एक मजदूर घायल हो गया। घायल मजदूर का दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में इलाज चल रहा है। द्वारका साउथ थाने की पुलिस ने कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos
विज्ञापन
बेसमेंट खुदाई में मिट्टी धंसी, तीन मजदूरों की मौत
2 of 5
मरने वाले तीनों मजदूर की शिनाख्त गुलजार(22), जीतेंद्र(22) और संतोष(25) के रूप में हुई है। वहीं घायल मजदूर का नाम अली हसन(23) है। सभी बिहार के सुपौल जिला के निर्मली के रहने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक द्वारका सेक्टर 6 में ह्यूमन केयर चैरिटेबल ट्रस्ट अस्पताल का निर्माण कार्य चल रहा है। 11 मंजिला अस्पताल का निर्माण हो चुका है।
विज्ञापन
बेसमेंट खुदाई में मिट्टी धंसी, तीन मजदूरों की मौत
3 of 5
इन दिनों इसके बगल में तीन मंजिला बेसमेंट की खुदाई का काम किया जा रहा है। शुक्रवार सुबह 8 मजदूर इसकी खुदाई का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मिट्टी के ढेर के साथ उपरी हिस्सा में बनी एक दीवार मजदूरों पर आ गिरी। मिट्टी के ढेर के नीचे चार मजदूर दब गए। वहां करीब 25 फुट मिट्टी का ढेर जमा हो गया। मौके पर मौजूद मजदूरों अपने सहयोगियों को बचाने के लिए मिट्टी के ढेर को हटाने का काम शुरू किया। लेकिन सफल नहीं होने पर घटना की जानकारी पुलिस और दमकल विभाग को दी गई।
बेसमेंट खुदाई में मिट्टी धंसी, तीन मजदूरों की मौत
4 of 5
सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची। साथ ही आपदा प्रबंधन की टीम व एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गई। राहत कार्य में लगे लोगों ने अली हसन को बाहर निकालकर दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल पहुंचाया। उसके बाद फिर मलबे में फंसे तीन अन्य मजदूरों को निकालने का काम शुरू किया गया।
दोपहर बाद तीनों मजदूरों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मरने वाला गुलजार और अलीहसन सगा भाई है। पुलिस ने उनके परिवार वालों को घटना की जानकारी दे दी है। पुलिस के मुताबिक एसएस कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से निर्माण कार्य किया जा रहा है। पुलिस ने कंपनी के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है। जांच के दौरान इस बात का पता लगाया जा रहा है कि कंपनी ने संबंधित विभाग से खुदाई करने की इजाजत ली थी या नहीं। साथ इस घटना के लिए कौन जिम्मेदार है। जांच के बाद ही इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की जाएगी।