महिलाओं की सुरक्षा के लिए हाफ मैराथन ‘रन फॉर लाडली’ में रविवार को दिल्ली जमकर दौड़ी। सर्दी के बावजूद स्कूली बच्चियों, छात्रों, पुलिस कर्मियों और महिलाओं समेत 20 हजार धावकों ने भागीदारी की। दिल्ली पुलिस ने गैर सरकारी संस्थान लाडली फाउंडेशन के साथ इसका आयोजन किया। मैराथन को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने झंडी दिखाई।
विज्ञापन
2 of 4
run for laadli
- फोटो : अमर उजाला
साथ ही पुलिस अधिकारियों समेत अन्य लोगों को महिलाओं का रक्षक बनने की शपथ दिलाई। विजेताओं को नकद राशि और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि समाज और परिवार के लिए मजबूती के साथ खड़ी रहने वाली महिलाओं के सशक्तिकरण व युवतियों की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक ने दिल्ली पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए किए गए प्रयासों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
3 of 4
run for laadli
- फोटो : अमर उजाला
साथ ही महिलाओं की सुरक्षा को पुलिस की प्राथमिकता बताया। इससे पहले मैराथन सुबह 7 बजे जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से इंडिया गेट, राजपथ के रास्ते कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क तक आयोजित हुई। प्रतियोगिता ढाई किमी, पांच किलोमीटर, 11 किमी और 21 किमी चार श्रेणियों में आयु विशेष वर्ग के मुताबिक निर्धारित की गई।
इस दौरान धावकों ने दौड़कर दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा और जेंडर इक्वलिटी के लिए आवाज बुलंद करने के लिए समाज को संदेश दिया। मैराथन में 21 किमी की दौड़ के विजेता को एक लाख रुपये का इनाम, ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया, जबकि अन्य वर्गों के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया।