फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगे पर चप्पल रख खेला जुआ, वीडियो हुआ वायरल तो सलाखों के पीछे पहुंचे तीन आरोपी

Sat, 31 Mar 2018 12:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर(सिंकदराबाद)
विज्ञापन
1 of 4
tricolor
यूपी के बुलंदशहर के सिकंदराबाद में तिरंगे पर जुआ खेलने के मामले में पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों को चिन्हित कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

2 of 4
UP POLICE - फोटो : SELF
मंगलवार को सोशल मीडिया पर तिरंगे पर जुआ खेलते हुए कुछ युवकों का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया था। शिकायत पर कार्रवाई नहीं करने वाली पुलिस ने वीडियो वायरल होते ही सिपाही महावीर की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

3 of 4
demo pic
पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर करीब आधा दर्जन लोगों को चिन्हित किया था। कोतवाली गिरीश कुमार कोटिया ने बताया कि शुक्रवार को दबिश देकर चिन्हित आरोपी खत्रीवाड़ा निवासी विनोद पुत्र कमल, राजवीर पुत्र टेकचंद, सोहनलाल पुत्र मोहर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

4 of 4
श्री गांधी आश्रम में तैयार खादी के तिरंगे झंडे। - फोटो : amar ujala
बताया कि बाकी आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें