फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM योगी की जनसभा में कहीं उतारे बच्चे के काले कपड़े तो कहीं महिलाओं को लौटाया वापस

Sat, 31 Mar 2018 11:55 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 8
cm yogi in ghaziabad - फोटो : अमर उजाला
कहते हैं किसी भी बात का विरोध होना लोकतंत्र में होने वाली सबसे खूबसूरत चीज है। जब तक किसी भी बात का विरोध ना हो तब तक उसकी खामियां और अच्छाईयां सामने नहीं आती। ऐसे में यह समझ से परे है कि हमारे नेता अपने विरोध से या विरोध में लहराए जाने वाले काले कपड़े से इतना क्यों डरते हैं। यह डर एक बार फिर उस वक्त दिखाई दिया जब यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ देश के सबसे लंबे एलिवेटेड रोड का उद्घाटन करने गाजियाबाद पहुंचे।
विज्ञापन

2 of 8
cm yogi in ghaziabad
सीएम के गाजियाबाद दौरे के समय पहले तो सपाइयों ने उनका विरोध किया। उन्होंने सीएम को काले झंडे दिखाकर अपना विरोध जताया।
विज्ञापन

3 of 8
cm yogi in ghaziabad - फोटो : अमर उजाला
वहीं दूसरी ओर रामलीला मैदान पर हुई सीएम की जनसभा के लिए भी पुलिस इतनी चौकस रही कि एक छोटे से बच्चे का काला शर्ट तक उतरवा दिया और मजबूरन बच्चे को बिना शर्ट के ही रैली में शामिल होना पड़ा।

4 of 8
cm yogi in ghaziabad - फोटो : अमर उजाला
वहीं जिन महिलाओं ने काले कपड़े पहने थे उन्हें तो पुलिस ने बाहर से ही वापस लौटा दिया, जिससे महिलाएं काफी निराश दिखीं।
विज्ञापन

5 of 8
cm yogi in ghaziabad - फोटो : अमर उजाला
छोटा सा बच्चा लेकर सीएम योगी को सुनने पहुंची महिला। लेकिन कई ऐसे लोग रहे जिन्हें काले कपड़ों की वजह से लौटना भी पड़ा।
विज्ञापन

6 of 8
cm yogi in ghaziabad - फोटो : अमर उजाला
सरकारों का इस तरह का बर्ताव उन लोगों को काफी खलता है जो बड़ी दूर से अपने नेताओं को सुनने आते हैं और सिर्फ काले रंग की वजह से उन्हें वापस लौटना पड़ता है।
विज्ञापन

7 of 8
cm yogi in ghaziabad - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी का मुखौटा लेकर पहुंचे समर्थक।
विज्ञापन

8 of 8
cm yogi in ghaziabad - फोटो : अमर उजाला
वहीं एक महिला गेरुआ रंग में भी नजर आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें