फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायन हत्याकांड : स्कूल की सुरक्षा की पड़ताल करने पहुंचे अभिभावकों का लगा रहा जमावड़ा, रखी यह मांगें

Wed, 13 Sep 2017 06:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 5
रयान मर्डर केस
भोंडसी के रायन इंटरनेशनल स्कूल में प्रद्युम्न की हत्या के बाद रायन ग्रुप के दूसरे स्कूलों में पढ़ाने वाले अभिभावक चिंतित है। पांच दिन बाद सेक्टर 40 व 31 स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल पुलिस सुरक्षा के बीच बुधवार को दोबारा खुला। घटना से सहमे अभिभावकों ने खुद स्कूल पहुंचकर सुरक्षा में लगे सेंध ढूंढने लगे। सहमे अभिभावकों ने बुधवार को स्कूल भेजने से परहेज किया। जिससे स्कूल में बच्चों की संख्या कम रही।
विज्ञापन

2 of 5
ryan school
स्कूल परिसर में हुई मासूम की हत्या के बाद देशभर के अभिभावकों में अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर भय बनज्ञ हुआ है। हालांकि पांच दिन बाद बुधवार को स्कूल फिर से खोल दिया गया, लेकिन अभिभावकों ने अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा। अभिभावकों की माने तों बच्चों की सुरक्षा को लेकर वह किसी प्रकार की लापरवाही बरतना नहीं चाहते। जिसके चलते स्कूल खुलने पर वह पहले खुद स्कूल में बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने आए हैं। अभिभावक प्रिंसिपल से मिलने के लिए सुबह से गेट पर खड़े रहे, लेकिन उन्हें अंदर नहीं आने दिया गया। इससे अभिभावकों में रोष पैदा हो गया। अभिभावकों की बढ़ती संख्या व रोष को देखते हुए सेक्टर 40 थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। जिनकी निगरानी में अभिभावकों को स्कूल में प्रवेश करने दिया गया। जिसके बाद एक-एक कर अभिभावकों ने स्कूल परिसर का जायजा लिया और स्कूल प्रबंधन को सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव के लिए पत्र सौंपा।
विज्ञापन

3 of 5
प्रद्युमन के बचपन की फोटो - फोटो : अमर उजाला
अभिभावकों ने यह मांग की
-टॉयलेट की गैलरी में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाए
-टॉयलेट के बाहर एक अटेंडेंट
-छुट्टी के समय स्कूल के गेट पर गार्ड
-चार दीवारी ऊंची की जाए
-लाइटों को दुरुस्त कराया जाए
-सुरक्षा के लिए सभी कर्मचारियों का वेरीफिकेशन हो

4 of 5
ryan school - फोटो : अमर उजाला
अभिभावकों की प्रतिक्रिया:

सीमा चौधरी ने बताया कि उनकी एक बेटी पहली कक्षा में और दूसरी बेटी सातवीं कक्षा में सेक्टर 31 के रायन इंटरनेशनल में पढ़ती हैं। बुधवार को ोस्कूल खुलने पर भी उन्होंने अपने बच्चों को नहीं भेजा। वह पहले खुद स्कूल में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने आए हैं।  
----------------------------------------
गौतम कुमार ने बताया की उनकी बेटी भी इसी स्कूल की विद्यार्थी है। प्रद्युम्न की हत्या के बाद से उन्हें बेटी की सुरक्षा को लेकर भय है। बेटी डरी हुई है। इसलिए बुधवार को उसे स्कूल नहीं भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रद्युमन की शोक सभा - फोटो : अमर उजाला
कंचन ने बताया कि उनके  दोनों बेटे रायन में ही हैं। स्कूल की लापरवाही के चलते वह बच्चों की सुरक्षा को लेकर कोई लापरवाही बरतना नहीं चाहती। इस लिए वह सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के बाद ही बच्चों को स्कूल भेजेंगी।
-----------------------------------
राना ने बताया कि उनका बेटा रायन में ही तीसरी कक्षा में पड़ता है और बेटी नौवीं कक्षा में हैं। दोनों बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर बुधवार को उन्होंने स्कूल का जायजा लिया है। सभी कैमरे चेक किए हैं। क्लासरूम में भी जाकर जायजा लिया।  कुछ हद तक संतुष्टि मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें