गौड़ सिटी-2 में मां-बेटी की बेरहमी से हत्या के बाद से लापता नाबालिग की बरामदगी के लिए पुलिस मशक्कत कर रही है। वहीं, परिजन नाबालिग के घर वापस आने की अपील कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि ऐसे हालातों में कहीं वह कोई ऐसा कदम न उठा ले जिससे उसकी सुरक्षा को खतरा हो।
विज्ञापन
2 of 5
gaur city double murder
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, गौड़ सिटी-2 में बृहस्पतिवार को हालात सामान्य रहे, लेकिन 11 ऐवन्यू जी ब्लाक के 14 वीं मंजिल स्थित 1446 नंबर फ्लैट में माहौल गमगीन था। यहां परिजन मौजूद थे। सभी वारदात को लेकर हतप्रभ थे और नाबालिग के सकुशल लौटने की कामना कर रहे थे।
विज्ञापन
3 of 5
gaur city double murder
- फोटो : अमर उजाला
परिजन का कहना था कि वारदात के संबंध में उन्हें कोई भी ठोस जानकारी नहीं है। इस संबंध में पुलिस ही कुछ बता सकती है। परिजनों ने लापता नाबालिग से अपील की है कि ‘बेटा तुम जहां भी हो वापस आ जाओ, कोई भी तुमसे कुछ नहीं कहेगा।’ परिजनों ने कहा कि नाबालिग का कभी भी परिवार में किसी से झगड़ा नहीं हुआ। घर, सोसायटी और स्कूल सभी जगह उसका स्वभाव काफी अच्छा था।
4 of 5
Gaur city double murder
- फोटो : अमर उजाला
सोसायटी में तैनात एक सुरक्षाकर्मी ने जानकारी दी है कि नाबालिग काफी हंसमुख था। वह जब भी घर से बाहर जाता या फिर बाहर से घर आता था वह गार्ड से हाथ जरूर मिलाकर जाता था।
17 नवंबर को बेटी मणिकर्णिका का जन्मदिन हंसी खुशी मनाया गया था। परिवार के अलावा अन्य लोग भी इसमें शामिल रहे थे। 14 फरवरी को लापता नाबालिग का जन्मदिन है। वह अपने जन्मदिन पर दादा व परिजन से विशेष घड़ी उपहार में देने की मांग कर रहा था।