गौड़ सिटी-2 में मां-बेटी की बेरहमी से क्रिकेट बैट और कैंची से ताबड़तोड़ वार कर हत्या की गई। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हुई है। पुलिस के मुताबिक, रिपोर्ट में अंजलि व उसकी बेटी मणिकर्णिका के सिर और चेहरे पर चोट के कुल 13 गहरे जख्म हैं। इन्हीं से दोनों की मौत हुई है।
विज्ञापन
2 of 4
gaur city double murder
- फोटो : अमर उजाला
बिसरख कोतवाली प्रभारी अजय कुमार शर्मा के अनुसार, मां-बेटी की चीख सुनाई न देने पर अंदेशा जताया जा रहा था कि दोनों की जहरीला पदार्थ देने के बाद बेहोशी की हालत में हत्या की गई है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दोनों के जहरीले पदार्थ का सेवन करने की बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
3 of 4
gaur city double murder
रिपोर्ट के मुताबिक, नुकीली और ठोस वस्तु से किए गए वार से ही दोनों की मौत की पुष्टि हुई है। मौत का समय भी पोस्टमार्टम में लगभग उसी दौरान का आया है, जिस दौरान वह अपने घर में मौजूद थे। वहीं, बुधवार शाम पोस्टमार्टम के बाद परिजन ने दोनों मां-बेटी के शव का दाह संस्कार नोएडा में ही कर दिया।
हमारी प्राथमिकता लापता नाबालिग को सकुशल बरामद करना है। वारदात में किसी बाहरी व्यक्ति की भूमिका अब तक सामने नहीं आई है। हालांकि, सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। क्राइम गेम आदि की भी पड़ताल की जाएगी। - लवकुमार, एसएसपी, गौतमबुद्धनगर