फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोट बंदी का असर : चाय-पान वाले भी पेटीएम से ट्रांसफर करा रहे पैसा

Tue, 22 Nov 2016 01:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 5
पेटीएम से लेन देन कर रहे छोटे दुकानदार - फोटो : लाल स‌िंह/अमर उजाला
नोट बंदी के असर से कारोबार पर संकट खड़ा हुआ तो चाय-पान और ढाबे वाले छोटे-छोटे दुकानदारों ने भी धंधे के लिए हाईटेक तकनीक का सहारा लेना शुरू कर दिया है। अब चाय-पान वाले भी मोबाइल ऐप पेटीएम के जरिए सीधे अपने अकाउंट में पैसा ट्रांसफर करा रहे हैं। बीड़ी, सिगरेट, पान मसाला, चाय और पराठे का भुगतान पेटीएम के जरिए किया जाने लगा है। यही नहीं स्कूलों ने भी अब बच्चों की फीस मोबाइल ऐप के जरिए ट्रांसफर करानी शुरू कर दी है। (सभी फोटोः लाल स‌िंह/अमर उजाला, नोएडा)
विज्ञापन

2 of 5
पेटीएम से लेन देन कर रहे छोटे दुकानदार - फोटो : लाल स‌िंह/अमर उजाला
दरअसल, 1000-500 के नोटों पर बंदिश लगी तो 100-50 के नोटों की भी तंगी हो गई। इसका सीधा असर छोटे दुकानदारों पर पड़ रहा था। बड़े दुकानदारों और कारोबारियों ने तो चेक से या उधार लेनदेन शुरू कर दिया था, लेकिन इनके सामने यह विकल्प नहीं था।
विज्ञापन

3 of 5
पेटीएम से लेन देन कर रहे छोटे दुकानदार - फोटो : लाल स‌िंह/अमर उजाला
ऐसे में इन दुकानदारों ने मोबाइल एप (पेटीएम) के जरिए पैसा अपने अकाउंट में लेना शुरू कर दिया है। कविनगर में चाय की दुकान चलाने वाले संजय चौहान ने नोट बंदी के बाद मोबाइल एप का प्रयोग शुरू कर दिया है। अब चाय पीने के बाद लोग 15-20 रुपये का भुगतान भी पेटीएम अकाउंट में कर रहे हैं।

4 of 5
पेटीएम से लेन देन कर रहे छोटे दुकानदार - फोटो : लाल स‌िंह/अमर उजाला
आरडीसी में रेस्तरां चलाने वाले रवि कुमार ने भी 10 नवंबर से ग्राहकों से मोबाइल एप से बिल का पैसा लेना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि नोट बंदी के बाद छुट्टे नोटों की किल्लत हो गई थी, इसका असर कारोबार पर पड़ रहा था। रवि का कहना है कि मोबाइल एप से यह पैसा वह सामान खरीदने के लिए इस्तेमाल कर लेते हैं या पैसा उनके बैंक अकाउंट में भी ट्रांसफर हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पेटीएम से लेन देन कर रहे छोटे दुकानदार - फोटो : लाल स‌िंह/अमर उजाला
यही नहीं इसका रिकार्ड आप कभी भी देख सकते हैं, यानी लेनदेन में गड़बड़ी का भी कोई अंदेशा नहीं। रवि और संजय की तरह ही हजारों की संख्या में दुकानदारों ने अब हाईटेक तकनीक के जरिए लेनदेन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें