दिल्ली-मथुरा (69904) ईएमयू के कोच नंबर 20065 में यात्रियों को सफर करने से डर लगता है। जो यात्री इस कोच में आमतौर पर सफर करते थे, उन्होंने कोच से किनारा कर लिया है। इस कोच में 22 जून शाम को असावटी रेलवे स्टेशन पर खंदावली निवासी जुनैद की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। हादसे को लेकर लोगों में अभी भी दहशत है।
विज्ञापन
2 of 5
junaid murder
- फोटो : अमर उजाला
22 जून शाम को कोच में अंदर ऐसी कौन सी बात हो गई, जिससे कुछ लोगों ने एक युवक को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। अमर उजाला संवाददाता मुकेश शर्मा ने सोमवार शाम दिल्ली से मथुरा जा रही उसी ईएमयू का जायजा लिया जिसमें हादसा हुआ था। पेश है रिपोर्ट:-
विज्ञापन
3 of 5
बेसुध पड़ी जुनैद की मां
- फोटो : अमर उजाला
ओखला रेलवे स्टेशन (शाम 5:49 बजे)
अन्य दिनों की भांति ओखल रेलवे स्टेशन पर यात्रीदिल्ली-मथुरा शटल की बाट जोह रहे थे। स्टेशन पर खड़े लोगों में जुनैद हत्याकांड को लेकर चर्चा थी। संवाददाता ने यात्रियों को टटोलना चाहता तो उन्होंने उस दिन न आने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। 6:04 मिनट पर शटल ओखला स्टेशन पर पहुंची। कोच 20065 में दैनिक यात्री चढने से परहेज करते दिखे। इसलिए कोच में अधिकांश लोग दैनिक यात्री न होकर पहली बार सफर करने वाले यात्री थे। ओखला एक्सटेंशन स्थित एक कंपनी में काम करने वाले तीन युवाओं ने दबी जुबान में मामले को लड़की से छेड़छाड़ का बताया।
4 of 5
junaid murder
ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन (शाम 6:32 बजे)
ईएमयू ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पहुंची। मथुरा तक जाने वाले बुजुर्ग सौदान सिंह भी शटल में बैठे हुए थे। उन्होंने बताया, वह आरोपियों को नहीं जानता था, क्योंकि वह दूसरी तरफ बैठा था। लेकिन झगड़ा हुआ था। लात-घुंसे भी चले। ईएमयू में सवार एक अन्य यात्री ने बताया कि सौदान में संवाददाता को पुलिस जानकर बात पर विराम लगा दिया। भुलवाना गांव के रविंद्र ने मीडिया को जमकर कोसा। कहा, मीडिया सच्चाई नहीं दिखा रहा।
असावटी रेलवे स्टेशन(6:54 बजे)
असावटी आने ही भारी भीड़ स्टेशन पर उतरी। मौके का मुआयना करते हुए नमकीन दाल बेचने वाले राजेश से मुलाकात हुई। पूछा तो बताया किशोरों को चाकूओं से तबाड़तोड़ वार किए थे। एक की मौत स्टेशन पर हो गई थी। जबकि दूसरे को अस्पताल भेज दिया था। एक यात्री ने घटना को पाकिस्तान और भारत के क्रिकेट मैच से भी जोड़ दिया।